फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Will register protest against Greno Authority by begging

Noida News: ग्रेनो प्राधिकरण पर भीख मांगकर दर्ज कराएंगी विरोध

Mon, 15 Sep 2025 10:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 10:07 PM IST
विज्ञापन
Will register protest against Greno Authority by begging
ग्रेटर नोएडा। महिला शक्ति उत्थान मंडल की पदाधिकारी बुधवार को ग्रेनो प्राधिकरण कार्यालय के सामने भीख मांगकर अपना विरोध दर्ज कराएंगी। सामाजिक और निजी कार्यों के लिए समान शुल्क करने के खिलाफ विरोध दर्ज कराना इनका उद्देश्य है। संस्था की पदाधिकारी रूपा गुप्ता ने बताया कि कम्युनिटी सेंटर में निजी कार्यक्रम के लिए प्राधिकरण ने 35,000 रुपये का शुल्क रखा है, वहीं शुल्क सामाजिक कार्यों के लिए भी रखा हुआ है। वहीं, प्राधिकरण के अधिकारियों के लिए 5000, 2000 और 1100 तीन प्रकार के रखे गए लेकिन सामाजिक कार्यों के लिए कोई छूट नहीं थी। ब्लड डोनेशन कैंप व मेडिकल भी लगाया जाए तो समान शुल्क देना पड़ता है। संस्था के मुद्दा उठाने पर 2013 में ओएसडी योगेंद्र यादव ने सामाजिक कार्यों के लिए 10 प्रतिशत शुल्क देय कर दिया था लेकिन 2019 में एसीईओ दीपचंद द्वारा फिर से इसे निजी कार्य के शुल्क के सामान कर दिया गया तब से शुल्क ऐसे ही है। रूपा ने कहा कि ऐसा लगता है प्राधिकरण दिवालिया हो गया है तो अधिकारियों के सहयोग के लिए 17 सितंबर को सुबह 11 बजे प्राधिकरण के सामने भीख मांगकर दान दिया जाएगा। निवासियों से एक एक रुपये देने की मांग की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed