फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Will protest at Jantar Mantar if metro work does not start soon

Noida News: मेट्रो का काम जल्द शुरू नहीं हुआ तो जंतर-मंतर पर करेंगे प्रदर्शन

Sun, 05 May 2024 08:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 08:10 PM IST
विज्ञापन
Will protest at Jantar Mantar if metro work does not start soon
फोटो:
विज्ञापन

मेट्रो का काम जल्द शुरू नहीं हुआ तो जंतर-मंतर पर करेंगे प्रदर्शन

-ग्रेनो वेस्ट के खरीदारों ने नेफोवा के साथ बैठक कर लिया फैसला
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के टेकजोन-4 स्थित पार्क में नेफोवा के साथ हुई बैठक में खरीदारों ने फैसला लिया है कि अगर नई सरकार बनने के बाद जल्द मेट्रो का काम शुरू नहीं हुआ तो फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में खरीदारों ने एनसीएलटी में फंसे प्रोजेक्टों की रजिस्ट्री, अटके प्रोजेक्टों में कब्जा के साथ-साथ मेट्रो, सार्वजनिक परिवहन समेत मुददों पर चर्चा की। अपनी समस्याओं का समाधान कराने के लिए संघर्ष की रणनीति तैयार की है।
आंदोलन की अगुवाई कर रहे मिहिर गौतम ने बैठक में प्रस्ताव रखा कि ग्रेनो वेस्ट मेट्रो प्रोजेक्ट का काम शुरू नहीं हो रहा है। अगर नई सरकार के गठन के बाद भी काम शुरू नहीं हुआ तो फिर जंतर मंतर पर धरना देंगे। वहीं दीपांकर कुमार व दिनकर पांडे ने कहा कि एनसीएलटी में फंसे प्रोजेक्ट में खरीदारों के फ्लैटों की रजिस्ट्री कराने पर कानूनी सलाह ली जाएगी। ताकि कोई रास्ता निकाला जा सके। रवींद्र सिन्हा, महेश यादव, चंदन सिन्हा, आशीष श्रीवास्तव, आरसी भट्ट, डॉ सोहेल, अनुपमा मिश्रा, पवन चौधरी, विक्की ने कहा कि चुनाव हो चुका है। अब बिना देरी के ग्रेनो वेस्ट में सार्वजनिक यातायात की सुविधा दी जानी चाहिए। अनुराग खरे, विभूति, गंगेश कुमार, अनिल रात्रा, विपिन प्रसाद, सुधांशु किशोर, मोहम्मद इनाम,संजीव सक्सेना, अमित कुमार, अनुप मिश्रा, प्रमोद मनचंदा ने कहा कि स्पोटर्स सिटी के प्रोजेक्टों के संबंध में भी कानूनी सलाह ली जाएगी। इको विलेज तीन के निवासियों ने अपनी समस्या एनसीएलटी में रखी है। वहां से जल्द न्याय मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

--------------------

सुविधा नहीं मिलने से खफा निवासियों ने किया प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की राजहंस रेजीडेंसी सोसाइटी के निवासियों ने रविवार को रजिस्ट्री, क्लब हाउस और अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप है कि सात साल बीतने के बाद भी अब तक रजिस्ट्री शुरू नहीं हो सकी है। सभी निवासी सुविधा नहीं मिलने से परेशान है। निवासियों ने बताया कि कई वर्ष बीतने के बाद भी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। कई बार बिल्डर से मांग की जा चुकी है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। करीब 300 से अधिक घरों की रजिस्ट्री नहीं हुई है। जबकि बिल्डर को पैसा भी दे चुके हैं। परेशान निवासी प्रदर्शन करने को मजबूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed