{"_id":"68c5884f0220d340180c9a14","slug":"will-give-75-gifts-for-15-days-chief-minister-noida-news-c-340-1-del1004-104797-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिनों तक देंगे 75 सौगातें : मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिनों तक देंगे 75 सौगातें : मुख्यमंत्री
विज्ञापन
पीएम के जन्मदिवस पर आयोजित सेवा पखवाड़े को लेकर बैठक हुई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू होने वाले सेवा पखवाड़े में दिल्लीवासियों को 15 दिनों तक हर दिन नई सौगातें मिलेंगी। 75 बड़ी योजनाओं के साथ यह पखवाड़ा राजधानी को विकसित दिल्ली की ओर ले जाएगा और जनता के लिए स्वास्थ्य, स्वच्छता और विकास के नए द्वार खोलेगा।
मुख्यमंत्री ने दिल्ली सचिवालय में तैयारियों के मंथन के लिए बैठक की। रेखा गुप्ता ने कहा कि केंद्र, दिल्ली सरकार और नगर निगम की ट्रिपल इंजन सरकार मिलकर दिल्ली को विश्वस्तरीय बनाने के लिए काम कर रही हैं। सेवा पखवाड़े में स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, नई योजनाओं का शिलान्यास और विकास परियोजनाओं का उद्घाटन होगा। हर गतिविधि जनता को समर्पित होगी और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी से पूरी होगी। बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सांसद, मंत्री, विधायक और पार्षद मौजूद रहे।
परियोजनाएं अब होंगी पूरी
मुख्यमंत्री ने खासतौर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर योजना का जिक्र किया जिसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे। यह योजना दिल्लीवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देंगी। सीएम ने कहा कि पिछले छह महीनों में सरकार ने एक भी दिन का काम नहीं छोड़ा। वर्षों से अटकी परियोजनाएं अब पूरी हो रही हैं। ये पखवाड़ा दिल्ली के लिए ऐतिहासिक होगा। हर दिन जनता को नया उपहार मिलेगा। स्वच्छता, स्वास्थ्य और विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने दिल्लीवासियों से इस अभियान में शामिल होने की अपील की।