फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Will get a chance to pay in installments once again

Noida News: किस्तों में भुगतान का एक बार फिर मिलेगा मौका

Fri, 28 Apr 2023 11:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Will get a chance to pay in installments once again
किस्तों में भुगतान का एक बार फिर मिलेगा मौका
विज्ञापन


- बिल्डरों से बकाये की वसूली के लिए फिर से रिशिड्यूलमेंट पॉलिसी का लाभ दिलाने की योजना
- प्राधिकरण की अगली बोर्ड बैठक में जा सकता है प्रस्ताव


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण की ओर से बिल्डरों को एक बार फिर से किस्तों में बकाये के भुगतान का मौका दिया जा सकता है। अगली बोर्ड बैठक में इसके लिए रिशिड्यूलमेंट पॉलिसी को एक बार फिर से लाने पर विचार किया जा रहा है। इसका मकसद बिल्डरों से पैसे का भुगतान कराना है।
रिशिड्यूलमेंट पॉलिसी 31 मार्च तक लागू थी। इस अवधि तक 10 बिल्डरों ने बकाया चुकाने के लिए रिशिड्यूलमेंट पॉलिसी अपनाने के लिए आवेदन किया। उनकी ओर से किस्तों में पैसा जमा करने के लिए हामी भरी गई। अब प्राधिकरण उनके आवेदन के आधार पर किस्तों का निर्धारण कर रहा है। ऐसे ही सिंगल फ्लैट की रजिस्ट्री योजना के तहत करीब 20 बिल्डरों ने प्राधिकरण में आवेदन किया है। उनकी ओर से जितने फ्लैटों की रजिस्ट्री करानी है। उसी अनुपात में पैसा जमा किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस तरह की स्कीम में बिल्डरों के आने के बाद अब प्राधिकरण की ओर से एक और मौका देने पर विचार किया जा रहा है। अब तक बिल्डरों से बकाये की वसूली के तहत करीब 375 करोड़ रुपये वापस आए हैं, जबकि उन पर नौ से 16 हजार करोड़ तक बकाया है। सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद फैसला प्राधिकरण के पक्ष में जाने के बाद वसूली के लिए प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
आरसी और सीलिंग की कार्रवाई पर भी विचार
इससे पहले प्राधिकरण ने रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) जारी करने और बिना बिकी संपत्तियों को सील करने के लिए फाइल तैयार की है। कुछ फाइलों पर सीईओ की संस्तुति भी मिल चुकी है, लेकिन कुछ पर अभी भी गणना का काम चल रहा है। हालांकि प्राधिकरण के सूत्रों की मानें तो बकाये की वसूली के लिए प्राधिकरण अब कड़े रूख अपनाने से बच रहा है। ऐसे में संभव है कि नई पॉलिसी को जल्द से जल्द लागू कराकर पैसे की वापसी कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed