फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Wife's throat slit, four arrested including husband

Noida News: पत्नी का गला रेता, पति सहित चार गिरफ्तार

Tue, 26 Mar 2024 06:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2024 06:28 PM IST
विज्ञापन
Wife's throat slit, four arrested including husband
अलीपुर में होली के दिन वारदात, दहेज हत्या का मामला दर्जअमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। अलीपुर में पति ने पत्नी आरती (27) की गला रेतकर हत्या कर दी। आरती के परिजनों का आरोप है कि दहेज के लिए ससुराल वाले उसे परेशान करने के अलावा पीटते थे। पुलिस ने हत्या, दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर पति मनजीत (30), ससुर भीम (52), सास मीना (48) और देवर मनीष (27) को गिरफ्तार किया है। अलीपुर थाना पुलिस के अलावा क्षेत्रीय एसडीएम भी जांच कर रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक, आरती परिवार के साथ बलधारी काॅलोनी, बख्तावरपुर, अलीपुर में रहती थी। छह साल पहले आरती की शादी मंजीत से हुई थी। दंपती का एक बेटा व बेटी है। सोमवार सुबह करीब 6 बजे पड़ोसियों ने आरती के बच्चों के जोर-जोर से रोने की आवाज सुनी तो वह घर पहुंचे। घर में खून से लथपथ आरती का शव पड़ा था। उसका गला रेता हुआ था। मनजीत का परिवार फरार था। पुलिस ने नजफगढ़ निवासी आरती के भाई, ताऊ और मां के एसडीएम ने बयान दर्ज किए। परिजनों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन


युवती की पत्थर से कुचलकर हत्या
नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के राज पार्क में जसलीन उर्फ जस्सी कौर (24) की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। मंगलवार तड़के राहगीरों ने शव सीआरपीएफ कैंप, सुल्तानपुर माजरा के पास पड़ा हुआ देखा। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। शव के पास बड़ा पत्थर पड़ा हुआ था। आशंका व्यक्त की जा रही थी कि इससे युवती की हत्या की गई। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। शुरुआती जांच के बाद पता चला कि युवती सुल्तानपुरी गुरुद्वारे के पास रहती थी। पुलिस परिवार से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article