फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Wife who instigated husband to commit suicide gets bail

Noida News: पति को आत्महत्या के लिए उकसाने वाली पत्नी को मिली जमानत

Sat, 07 Mar 2026 06:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
Wife who instigated husband to commit suicide gets bail
पति को आत्महत्या के लिए उकसाने वाली पत्नी को मिली जमानत
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। थाना दनकौर क्षेत्र में वर्ष 2022 में दर्ज पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी पत्नी प्रीति को अदालत से जमानत मिली है। अदालत ने प्रीति पत्नी प्रवीन निवासी बुलंदशहर की दूसरी जमानत अर्जी स्वीकार की है।

अभियोजन पक्ष के अनुसार 11 मई 2022 को आरोपियों ने आपराधिक षड्यंत्र रचकर वादी के भाई प्रवीन को आत्महत्या के लिए उकसाया था। प्रवीन ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आरोपियों द्वारा शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से उसे कहीं फेंकने की कोशिश की गई थी। मामले की सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। वहीं आरोपी महिला के अधिवक्ता ने कहा कि महिला को पहले भी इलाहाबाद उच्च न्यायालय से 29 फरवरी 2024 को जमानत मिल चुकी है। हालांकि परिवार में शोक होने के कारण वह एक निर्धारित तिथि पर अदालत में उपस्थित नहीं हो सकी और अपने अधिवक्ता को भी सूचित नहीं कर पाई। इसी कारण उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिए गए थे। वारंट के तहत गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेजा गया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed