फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Wife strangled to death, husband attempted suicide

Noida News: गला रेतकर पत्नी की हत्या, पति ने किया आत्महत्या का प्रयास

Wed, 03 May 2023 08:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 08:29 PM IST
विज्ञापन
Wife strangled to death, husband attempted suicide
द्वारका जिले के बाबा हरिदास नगर स्थित गोपाल नगर की वारदात
विज्ञापन

पति की हालत भी नाजुक, काम न करने में दोनों में होता था झगड़ा
-------
13 साल की बेटी के सामने कर दी हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका जिले के बाबा हरिदास नगर में बुधवार सुबह घरेलू कलह में पति ने पत्नी का गला रेत दिया। इसके बाद आरोपी ने खुद के पेट में चाकू मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। शोरशराबा हुआ तो पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल दंपती को अस्पताल पहुंचाया, जहां पत्नी नेहा (32) को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, अस्पताल में पति विक्की की हालत नाजुक बनी हुई है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से बिहार निवासी नेहा परिवार के साथ नजफगढ़ के गोपाल नगर स्थित किराये के मकान में रहती थी। परिवार में पति विक्की के अलावा 13 और पांच साल की दो बेटियां हैं। पहले विक्की छोटा-मोटा काम करता था, लेकिन तीन-चार माह से वह बेरोजगार था। नेहा घरेलू सहायिका का काम कर परिवार को चला रही थी। पति के काम न करने पर दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। बुधवार सुबह करीब 9 बजे भी किसी बात पर झगड़ा हुआ। इस दौरान गुस्से में आरोपी ने घर में रखे बड़े चाकू से पत्नी का गला रेत दिया। इसके बाद भी आरोपी ने पत्नी के पेट पर चाकू के कई वार कर दिए। बाद में आरोपी ने अपने पेट में भी चाकू घोंप लिया। वारदात के समय नेहा की पांच साल की बेटी स्कूल गई थी। बड़ी बेटी घर पर ही मौजूद थी। आरोपी ने बेटी के सामने ही नेहा की हत्या की। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। जांच के दौरान पड़ोसियों ने बताया कि परिवार इसी सप्ताह इस मकान में आया था। इससे पूर्व वह कुछ दूरी पर दूसरे मकान में रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed