{"_id":"6179886c09e03b44d132c56b","slug":"wife-stabbed-the-young-man-who-reached-his-dhaba-after-drinking-alcohol-mother-in-law-attacked-with-a-pan-noida-news-noi6128206103","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर अपने ढाबे पर पहुंचे युवक को पत्नी ने मारा चाकू, सास ने तवे से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीकर अपने ढाबे पर पहुंचे युवक को पत्नी ने मारा चाकू, सास ने तवे से किया हमला
विज्ञापन
नई दिल्ली। शाहदरा जिले के मानसरोवर पार्क इलाके में एक शख्स को शराब पीकर अपने ही ढाबे पर पहुंचना भारी पड़ गया। पति को नशे में देखकर पत्नी आग बबूला हो गई। उसने पति पर चाकू से वार कर दिया। जबकि सास ने तवे से उसके सिर पर हमला कर दिया। हमले में पीड़ित रिंकू गुप्ता (41) बुरी तरह जख्मी हो गया। किसी तरह उसने अपनी जान बचाई। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
रिंकू को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके सिर और हाथ में गंभीर चोट लगी है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू और तवा बरामद कर पत्नी व सास से पूछताछ शुरू कर दी है। बुधवार को ही मानसरोवर पार्क थाना पुलिस ने रिंकू की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक रिंकू अपने परिवार के साथ राम नगर में रहता है। परिवार में पत्नी रेखा गुप्ता व अन्य सदस्य हैं। घर के पास ही राम नगर में वह ढाबा चलाता है। मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे शराब पीकर वह ढाबे पर पहुंचा। वहां उसकी पत्नी रेखा और सास शारदा मौजूद थे। पति को नशे में देखकर रेखा भड़क गई। उसने सब्जी काटने वाला चाकू उठाया और पति पर हमला कर दिया। सास शारदा ने भी गुस्से में पास में रखा तवा उठाया और रिंकू के सिर पर दे मारा। अचानक हुए हमले से रिंकू गिर गया। शोर-शराबा हुआ तो लोग वहां पहुंच गए। रिंकू को बचाया गया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने रिंकू को अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार को रिंकू ने पत्नी व सास के खिलाफ बयान देकर मामला दर्ज करा दिया।