फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Wife's deal in 50 thousand

50 हजार में किया पत्नी का सौदा

Sat, 13 Jul 2019 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Wife's deal in 50 thousand
50 हजार में किया पत्नी का सौदा
विज्ञापन

नोएडा। एक सैलून संचालक पति ने 50 हजार रुपये में पत्नी का सौदा कर कर्मचारी के हवाले कर दिया। कर्मचारी ने कमरे में घुसकर महिला से जबरदस्ती और मारपीट कर दी। इसके बाद महिला ने मायके वालों को बुला लिया और कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस से शिकायत की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली सेक्टर-24 क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने बताया कि उसका पति सैलून चलाता है। उसमें चार-पांच कर्मचारी काम करते हैं। सैलून के पास ही संचालक व उसकी पत्नी दो बच्चों के साथ रहता है। पड़ोस में ही सैलून में काम करने वाले कर्मचारी भी रहते हैं। महिला का आरोप है कि दो दिन पहले वह कमरे में सो रही थी तभी सैलून में काम करने वाला एक कर्मचारी आ गया और कमरा बंदकर जबरदस्ती करने लगा और विरोध करने पर मारपीट कर दी। इसके बाद वह वहां से चला गया। महिला ने जब इसकी शिकायत पति से की तो पति कर्मचारी की तरफदारी करने लगा। इस पर दोनों में विवाद हुआ। बाद में महिला को पता चला कि पति ने पचास हजार रुपये में उसका सौदा कर दिया है। इसकी जानकारी महिला ने मायके वालों को दी। शुक्रवार को मायके वाले नोएडा पहुंचे और कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी सैलून संचालक को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पांच साल पहले हुई थी शादी
पीड़िता ने बताया कि पांच साल पहले उसकी शादी हुई थी। दो बच्चे भी हैं। एक बच्चा दिव्यांग है। कुछ महीने से सैलून संचालक पत्नी को परेशान कर रहा था। वह मायके जाने के लिए दबाव बना रहा था। जब महिला ने मायके जाने से इंकार कर दिया तो पति ने उसका सौदा कर दिया। पीड़िता का कहना है कि न्याय पाने के लिए लड़ूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed