फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   wife murder husband along with lover

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या

Sat, 10 Apr 2021 01:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
wife murder husband along with lover
नोएडा। अवैध संबंधों को लेकर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी। यह घटना कोतवाली सेक्टर-49 क्षेत्र स्थित बरौला इलाके में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि के बाद पुलिस ने मृतक मुकेश की पत्नी सपना और उसके प्रेमी अंकित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस सपना से पूछताछ करने के साथ अंकित की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

मूलरूप से दातागंज बदायूं निवासी 35 वर्षीय मुकेश बरौला गांव में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे और मजदूरी करते थे। शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने पुलिस को मुकेश के पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या करने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो शव चारपाई पर पड़ा था। गले पर निशान थे। पूछताछ में पत्नी ने बताया कि जब वह सोकर उठी तो पति का शव चारपाई पर पड़ा था। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि जांच में पता चला है कि सपना और उसके प्रेमी अंकित ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed