फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   wife lodge fir again blackmailer women

Noida News: ब्लैकमेल के जाल में फंसे पति की ढाल बनी पत्नी, दर्ज कराया केस

Thu, 13 Nov 2025 08:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 08:47 PM IST
विज्ञापन
wife lodge fir again blackmailer women
- मुबंई निवासी महिला सेक्टर 45 में रहने वाले शख्स को कर रही ब्लैकमेल
विज्ञापन

- कोतवाली सेक्टर-39 में मुकदमा दर्ज, फोटो वायरल कर बदनाम करने का आरोप लगाया

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। मेकअप स्टूडियो चलाने वाली महिला अपने पति के बचाव में सामने आई और पति को ब्लैकमेल कर रही मुंबई की महिला के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। महिला ने पति के आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने और पति को ब्लैकमेल करने के मामले में कोतवाली सेक्टर-39 में मुकदमा दर्ज कराया है।

सेक्टर-45 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली महिला ने पुलिस से शिकायत की है कि 16 अगस्त से 20 अगस्त के बीच मुंबई निवासी महिला नेहा कौसर ने मोबाइल पर कई मैसेज भेजे। इसके अलावा इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक फोटो भेजे। इसके साथ कुछ आपत्तिजनक मैसेज भेजे। इसके बाद महिला ने मुंबई की रहने वाली महिला से बातचीत की तब आरोपी महिला ने गाली-गलौज करते हुए बताया कि उसके पति से महिला शादी हो चुकी है। यही नहीं आरोपी महिला ने धमकी भी दी। पीड़िता ने जब पति से इस संबंध में बात की तो उसने बताया कि कारोबार के सिलसिले में वह अक्सर मुंबई जाते हैं। वहीं, उनकी मुलाकात आरोपी महिला से हुई थी।
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि आरोपी महिला ने उनके पति को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। आरोपी महिला 9 सितंबर को पीड़िता के घर पर पुलिस के साथ पहुंची थी। पुलिस को गलत जानकारी देकर गुमराह किया था। 23 और 25 अक्तूबर को आरोपी महिला ने मेकअप स्टूडियो में आग लगाने और जान से मारने की धमकी दी। एसीपी प्रवीण कुमार का कहना है कि इस मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed