फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Widening work of Shahberi road is complete

Noida News: शाहबेरी मार्ग के चौड़ीकरण का काम पूरा अगले सप्ताह से सुगम होगा आवागमन

Sat, 10 May 2025 07:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 07:53 PM IST
विज्ञापन
Widening work of Shahberi road is complete
फोटो
विज्ञापन

- आरसीसी सड़क और दोनों ओर जल निकासी के लिए ड्रेन का भी किया निर्माण


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। सीसी सड़क और दोनों ओर ड्रेन का काम अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबे इस मार्ग का काम अगले सप्ताह में पूरी तरह पूरा हो जाएगा, जिससे ग्रेटर नोएडा वेस्ट और क्रॉसिंग रिपब्लिक (गाजियाबाद) के बीच यातायात पहले से कहीं अधिक सुगम हो जाएगा।
इस समय एक लेन बनकर तैयार हो चुकी है और इस पर लोगों ने आना-जाना शुरू भी कर दिया है। दूसरी लेन का कार्य युद्धस्तर पर जारी है, जिसे आगामी सप्ताह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इस सड़क के चौड़ीकरण का कार्य 25 मार्च 2025 को शुरू किया था। इस परियोजना पर लगभग 3 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। चौड़ीकरण के साथ-साथ आरसीसी सड़क और दोनों ओर जल निकासी के लिए ड्रेन का निर्माण भी किया जा रहा है, जिससे सड़क लंबे समय तक टिकाऊ और जलजमाव से मुक्त रहे। प्राधिकरण के अनुसार, इस सड़क की पहले की चौड़ाई लगभग तीन मीटर थी, जिसे अब डेढ़ से दो मीटर तक बढ़ाकर कई हिस्सों में 5 मीटर तक किया गया है।
विज्ञापन

---------------
बड़े वाहन भी कर सकेंगे आवागमन
इससे अब बड़े वाहन भी आसानी से आ-जा सकेंगे, जिससे क्षेत्र में लगने वाले दैनिक ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। प्राधिकरण के प्रबंधक नीतीश कुमार ने बताया एक लेन बनकर तैयार हो गई है और लोगों की आवाजाही शुरू हो चुकी है। दूसरी लेन का काम भी अंतिम चरण में है। बारिश और ड्रेनेज निर्माण के कारण थोड़ा समय अधिक लगा, लेकिन अब कार्य बहुत तेज़ी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-------------
वर्जन
शाहबेरी में ट्रैफिक जाम एक बड़ी समस्या रही है। सड़क चौड़ीकरण के इस कार्य से स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। आने वाले सप्ताह में दोनों लेन पूरी तरह चालू हो जाएंगी।
प्रेरणा सिंह, एसीईओ, ग्रेनो प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed