{"_id":"5d6830fd8ebc3e01346cabd3","slug":"whole-world-have-took-step-for-saving-water-said-andru-smith-grnoida-news-noi458039582","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संरक्षण के लिए पूरा विश्व उठाए कदम: एंड्रयू स्मिथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संरक्षण के लिए पूरा विश्व उठाए कदम: एंड्रयू स्मिथ
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में जल संरक्षण प्रदर्शनी में डैकी एक्सीस स्टाल में एसटीपी प्लांट क?
- फोटो : Grnoida
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल संरक्षण के लिए पूरा विश्व उठाए कदम : एंड्रयू स्मिथ
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्स्पो सेंटर एंड मॉर्ट में 16वें ‘एवरीथिंग अबाउट वॉटर’ एक्सपो का उद्घाटन कनाडा उच्चायोग के वाणिज्यिक मंत्री एंड्रयू स्मिथ ने किया। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में पेयजल में तेजी से कमी हो रही है। इसके लिए सभी देशों को मिलकर कदम उठाना चाहिए। प्रदर्शनी में दिल्ली जल बोर्ड के सचिव शलभ कुमार, सेवानिवृत्त सदस्य दिल्ली जल बोर्ड आरएस त्यागी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में एंड्रयू स्मिथ ने कहा कि भारत में भी जल संकट गहराता जा रहा है। ऐसे में तकनीक का उपयोग कर इस संकट से मुकाबला किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इसके लिए कनाडा भारत की ओर हाथ बढ़ा रहा है। प्रदर्शनी में कनाडा से 24 प्रदर्शक भी आए हैं। इन उद्यमियों की तकनीक का फायदा उठाकर देश में जल संरक्षण पर कार्य किया जा सकता है। तीन दिन की प्रदर्शनी में 25 देशों के 200 से अधिक प्रदर्शकों ने अपने उत्पाद लगाए हैं। अनुमान है कि 15000 से अधिक व्यापार आगंतुक और सम्मेलन प्रतिनिधि इसमें शामिल होंगे। प्रदर्शनी में कनाडा, चीन, ताइवान और यूरोप जैसे 25 अन्य देश के जल उद्योग से जुड़े नवीन उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। सहायक उपाध्यक्ष निशा अग्रवाल ने कहा कि आयोजक के रूप में हम पानी और अपशिष्ट जल विषय के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
सम्मेलन में होगी चर्चा
प्रदर्शनी में कई देशों के अधिकारी जल संरक्षण पर आयोजित सम्मेलन में अपनी बात रखेंगे। इसमें पानी की कमी और भूजल की गुणवत्ता खराब होना, पेयजल की आवश्यकता और सामुदायिक पेयजल की वृद्धि, अपशिष्ट जल का पुन: उपयोग, ग्लोबल इनोवेटिव टेक्नोलॉजी, ‘मोदी टू प्वाइंट ओ’ अवधि में जल क्षेत्र में अवसरों और चुनौतियों पर पैनल चर्चा होगी।