{"_id":"667434404ac275c2a506f943","slug":"who-will-be-honoured-no-player-found-grnoida-news-c-23-1-vns1013-33690-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: किसको करेंगे सम्मानित, नहीं मिला कोई खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: किसको करेंगे सम्मानित, नहीं मिला कोई खिलाड़ी
विज्ञापन
किसको करेंगे सम्मानित, नहीं मिला कोई खिलाड़ी
-फरवरी से अब तक एक भी आवेदन नहीं मिला, प्रशासन ने फिर की खिलाड़ियों से अपील
ग्रेटर नोएडा। आवेदन मांगे जाने के बावजूद जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाला एक भी खिलाड़ी सम्मानित करने के लिए नहीं मिला। इसे लेकर खेल विभाग भी परेशान है और अब फिर जिले के खिलाड़ियों से आवेदन करने की अपील की गई है। 30 जून तक आवेदन मांगे गए हैं। विकास भवन में 21 फरवरी को हुई समिति की बैठक में जिले के उन खिलाड़ियों को सम्मानित करने का फैसला लिया गया। जिन्होंने वर्ष 2022-23 व 23-24 में राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीते हैं। साथ ही उस खिलाड़ी ने किसी अन्य स्रोत से आर्थिक सहायता नहीं ली हो। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय से मान्यता प्राप्त खेल व ओलंपिक में शामिल खेलों के ही खिलाड़ियों को आवेदन करना था। 30 मई तक आवेदन करने थे। उप जिला क्रीडा अधिकारी अनीता नागर ने बताया कि अगर किसी खिलाड़ी ने राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीता है तो वह 30 जून तक आवेदन कर सकते है। ब्यूरो