फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   While taking selfie, Saurabh died due to friend's bullet

सेल्फी लेते समय नहीं, दोस्त की गोली से हुई थी सौरभ की मौत

Tue, 10 Nov 2020 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
While taking selfie, Saurabh died due to friend's bullet
सेल्फी लेते समय नहीं, दोस्त की गोली से हुई थी सौरभ की मौत
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर पी-3 में कार सवार एक युवक की सीने में गोली लगने से मौत हो गई थी। कार में उसके साथ मौजूद दूसरे दोस्त ने कोतवाली पहुंचकर सेल्फी लेने के दौरान गोली लगने की बात पुलिस को बताई थी। अब, फॉरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि दोस्त ने ही पिस्टल से गोली मारी थी।

दरअसल, शनिवार को धर्मपुरा निवासी सौरभ मावी और अच्छेजा निवासी नकुल शर्मा सेक्टर पी-3 में रहने वाले दोस्त के यहां आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां से दोनों दोस्त कार में सवार होकर लौट रहे थे। ग्रेनो वेस्ट में बिसरख कोतवाली क्षेत्र में पहुंचने पर सौरभ मावी सीने में गोली लगने से घायल हो गया। नकुल, उसे निजी अस्पताल में लेकर पहुंचा लेकिन वहां चिकित्सकों ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद नकुल बिसरख कोतवाली पहुंचा और पुलिस को बताया कि सौरभ पिस्टल के साथ सेल्फी ले रहा था। इसी दौरान गोली चलने से उसकी मौत हो गई है। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर सेल्फी के दौरान सौरभ की कनपटी पर गोली लगने की अफवाह भी खूब वायरल हुई, जबकि गोली सीने में लगी थी। अब, फॉरेंसिक रिपोर्ट से पता चला कि गोली दूर से चली थी, यदि पास से चली होती तो गोली लगने के स्थान पर काला निशान होता। इस रिपोर्ट के बाद पुलिस ने दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। आशंका है कि दोनों दोस्तों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है।
विज्ञापन

इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जांच जारी है, आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
- हरीश चंदर, डीसीपी सेंट्रल जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed