फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Where has that affection gone now, brother? Will you not rise, even upon hearing my distressed words?

Noida News: सो अनुराग कहां अब भाई। उठहु न सुनि मम बच बिकलाई॥

Sun, 18 Oct 2026 06:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
Where has that affection gone now, brother? Will you not rise, even upon hearing my distressed words?
लक्ष्मण शक्ति, शबरी उद्धार, राम-हनुमान मिलन, लंका दहन, सेतु निर्माण और अंगद-रावण संवाद का मंचन हुआ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा और वेस्ट में छह स्थानों पर रविवार को रामलीला का मंचन हुआ। कहीं राम-सुग्रीव मित्रता तो कहीं लक्ष्मण-मेघनाद युद्ध के प्रसंग दिखाए गए। लक्ष्मण को शक्तिबाण लगने और हनुमान जी के संजीवनी बूटी लाने के दृश्यों ने दर्शकों को भावुक कर दिया। रामलीला समितियों ने शबरी उद्धार, राम-हनुमान मिलन, लंका दहन, सेतु निर्माण और अंगद-रावण संवाद का मंचन किया।
श्री राधा कृष्ण पार्क में रामलीला सेवा ट्रस्ट की ओर से शबरी प्रसंग, राम-हनुमान मिलन, सुग्रीव मित्रता, बाली वध और लंका दहन का मंचन किया गया। शबरी की भक्ति और भगवान श्रीराम के प्रति उनकी श्रद्धा दिखाई गई। हनुमान जी और सुग्रीव से जुड़े प्रसंग भी मंचन का हिस्सा रहे।
विज्ञापन

पुराना हैबतपुर में श्री आदर्श रामलीला सेवा ट्रस्ट की ओर से हनुमान मिलन, सुग्रीव मित्रता, बाली वध, लंका दहन और विभीषण शरणागति का मंचन किया गया। रामेश्वरम स्थापना और अंगद-रावण संवाद के प्रसंग भी प्रस्तुत किए गए। अंगद के संवाद और विभीषण के श्रीराम की शरण में आने के दृश्यों ने रामकथा के महत्वपूर्ण प्रसंगों को जीवंत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईकोटेक-12 वेस्ट में प्रभु श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट की ओर से लंका युद्ध के प्रसंगों का मंचन किया गया। मेघनाद के नागपाश चलाने, लक्ष्मण शक्ति और हनुमान जी के संजीवनी बूटी लाने के दृश्य दिखाए गए। लक्ष्मण के मूर्छित होने और उनके प्राण बचाने के लिए हनुमान जी के संजीवनी बूटी लाने का प्रसंग प्रमुख रहा।
सूरजपुर में श्री आदर्श रामलीला कमेटी के मंच पर हनुमान जी के चूड़ामणि लेकर श्रीराम के पास पहुंचने का दृश्य दिखाया गया। विभीषण शरणागति, सेतु निर्माण, अंगद-रावण संवाद और लक्ष्मण-मेघनाद युद्ध का भी मंचन हुआ। लक्ष्मण के मूर्छित होने और संजीवनी बूटी से उनकी मूर्छा दूर होने का प्रसंग प्रमुख रहा।
साइट-4 में श्रीरामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा की ओर से शबरी उद्धार, राम-सुग्रीव मित्रता, बाली वध और सीता की खोज का मंचन किया गया। हनुमान-रावण संवाद और लंका दहन के दृश्य भी प्रस्तुत किए गए।
सेक्टर पाई-1 में श्री धार्मिक रामलीला कमेटी की ओर से लंका दहन, अंगद-रावण संवाद और सेतु निर्माण के प्रसंगों का मंचन किया गया।
अंगद-रावण संवाद का मंचन
दादरी। रेलवे रोड स्थित अग्रसेन इंटर कॉलेज परिसर में लवकुश धार्मिक रामलीला कमेटी की ओर से रविवार को रामलीला का मंचन किया गया। इसमें लंका दहन, विभीषण शरणागति, समुद्र पर सेतु निर्माण और रामेश्वरम स्थापना के प्रसंग दिखाए गए। अंगद-रावण संवाद का भी मंचन किया गया।
आज की रामलीला
श्री राधा कृष्ण पार्क : रामलीला सेवा ट्रस्ट की ओर से लक्ष्मण मूर्छा, कुंभकरण वध, रावण-मेघनाद संवाद, मेघनाद वध और सती सुलोचना के प्रसंगों का मंचन किया जाएगा।

पुराना हैबतपुर : श्री आदर्श रामलीला सेवा ट्रस्ट की ओर से लक्ष्मण-मेघनाद संवाद, लक्ष्मण मूर्छा, कुंभकरण वध, मेघनाद वध और सती सुलोचना के प्रसंग दिखाए जाएंगे। रावण के पुत्र वियोग का दृश्य भी प्रस्तुत किया जाएगा।
ईकोटेक-12 वेस्ट : प्रभु श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट की ओर से कुंभकरण वध, मेघनाद वध और सुलोचना सती के प्रसंगों का मंचन किया जाएगा।
सूरजपुर : श्री आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से कुंभकरण वध, मेघनाद वध और सती सुलोचना के प्रसंग दिखाए जाएंगे।
साइट-4 : श्रीरामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा की ओर से विभीषण आगमन, सेतु बंधन और अंगद-रावण संवाद का मंचन किया जाएगा।
सेक्टर पाई-1 : श्री धार्मिक रामलीला कमेटी की ओर से लक्ष्मण-मेघनाद युद्ध, राम-कुंभकरण युद्ध और राम-रावण युद्ध का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed