फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   When her father did not buy it, she started making the idol of Ganpati herself

Noida News: पिता ने नहीं खरीदी तो खुद बनाने लगीं गणपति की प्रतिमा

Thu, 21 Aug 2025 07:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 07:48 PM IST
विज्ञापन
When her father did not buy it, she started making the idol of Ganpati herself
फोटो:----------------------
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-2 में रहने वाली छात्रा ऐश्वर्या हर साल घर पर भगवान गणेश की ईको-फ्रेंडली प्रतिमा बनाती हैं। मूर्ति गणेश उत्सव के दौरान घर पर स्थापित की जाती है। वह 10 साल से ऐसा कर रही हैं। दरअसल, एक बार उन्होंने पिता से प्रतिमा खरीदने के लिए कहा था लेकिन वह नहीं दे पाए। उसके बाद वह खुद बनाने लगीं।

छात्रा की मां डॉ. मृणालिनी सिंह ने बताया कि ऐश्वर्या जब कक्षा 5 में पढ़ती थीं तब उन्होंने पिता से भगवान गणेश की प्रतिमा ऑर्डर करने को कहा था। समय नहीं मिलने के कारण वह ऑर्डर नहीं कर सके। इससे ऐश्वर्या नाराज हो गईं तो पिता ने कह दिया था कि अगर मनपसंद प्रतिमा चाहिए तो खुद बना लेनी चाहिए। इस पर वह घर पर ही मनपसंद की प्रतिमा बनाने लगीं।
विज्ञापन

ऐश्वर्या अब स्नातक की तैयारी कर रही हैं। वह प्रतिमा बनाने में 10 किलो काली मिट्टी और पांच किलो कागज का उपयोग करती हैं। उसके बाद उसे रंगों से सजाती हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिमा को घर पर ही गमले में विसर्जित किया जाता है। जिस कारण बनाने के दौरान ही प्रतिमा में पौधों की अलग-अलग प्रजाति के बीज डाल दिए जाते है। मां ने बताया कि ऐश्वर्या ऐसा कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दे रही हैं। आसपास के लोगों को प्रेरित कर रही हैं। कुछ लोगों ने प्रतिमा बनवाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed