फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   When efforts were made, the appearance of the ponds of Greno changed

Noida News: प्रयास किया तो ग्रेनो के तालाबों की बदली सूरत

Fri, 22 Aug 2025 09:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 09:51 PM IST
विज्ञापन
When efforts were made, the appearance of the ponds of Greno changed
प्राधिकरण और पांडमैन रामवीर तंवर के प्रयास से तालाबों का हुआ पुर्नरुद्धार
विज्ञापन

ग्रेनो के डाबरा और जैतपुर में तालाबों में दिखना शुरू हुआ पानी, पहुंच रहे पक्षी

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कभी कूड़े से पटे और सिल्ट से भरे हुए तालाब ग्रेनो की पहचान हुआ करते थे लेकिन ग्रेनो प्राधिकरण और पांडमैन रामवीर तंवर के संयुक्त प्रयास से अब यह सूरत बदल रही है। अब यहां कूड़े और सिल्ट की जगह पानी से लबालब तालाब दिखते हैं। तालाबों में पानी बढ़ा तो यहां पक्षी भी पहुंचने लगे। अब यही तालाब लोगों के घूमने और फोटोशूट कराने की जगह बन चुके हैं।
सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर पिछले दिनों प्राधिकरण ने यह कवायद शुरू कराई थी। ग्रेनो के डाबरा और जैतपुर गांव में इस पहल को आगे बढ़ाया गया। तालाबों से सिल्ट निकालने के अलावा यहां से गंदगी भी हटवाई गई। लोगों को जागरूक किया गया कि यहां कूड़ा या मलबा न फेंकें। कोशिश रंग लाई। लंबे समय तक चली सफाई और सुधार के कामों के बाद तालाब अपने नए संवरे रूप के साथ तैयार हैं। इससे न केवल भूगर्भ जल के रीचार्ज होने की संभावना बढ़ी है। दूसरे, आबादी की भी लैंडस्केपिंग इस तालाब के खूबसूरती ने बदलने का काम किया है।
विज्ञापन

एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस का कहना है कि तालाब की सफाई के बाद पुर्नरुद्धार कराना जहां चुनौती था। वहीं, इस जगह को उपयोगी बना लोगों को खुद इसे सुरक्षित बनाए रखने के लिए जागरूक करना भी था। लोगों को यहां तक लाकर उनसे ही पौधे भी यहां लगवाए गए। इससे उनका जुड़ाव बना। तालाब के चारों ओर पीपल, नीम, बरगद, नींबू आदि प्रजाति के पौधे लगाए गए हैं। इससे आने वाले दिनों में तालाबों के चारों और हरियाली और छाया भी विकसित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

281 तालाबों में से 194 हुए साफ
जीएम प्रोजेक्ट एके सिंह के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के 281 तालाबों में से प्राधिकरण अब तक 194 तालाबों की साफ सफाई करा चुका है। इसमें से 41 तालाबों की सफाई निजी भागीदारी से की गई है। शेष तालाबों की भी सफाई भी योजना में शामिल है। जल्दी ही वहां भी काम शुरू हो जाएगा। कुछ तालाबों पर अतिक्रमण है। इन अतिक्रमण को भी पुलिस व जिला प्रशासन की मदद से हटाया जाना है। अतिक्रमण हटने के बाद वहां काम शुरू कराया जा सकेगा।

------

तालाब न सिर्फ भूजल स्तर को सहेजते हैं। तालाब में रहने वाले जलीय जंतुओं का जीवन भी सुरक्षित होता है। साफ-सुथरे तालाबों से गांवों की खूबसूरती में भी बढ़ जाती है। लोग इनके चारों ओर सुबह- शाम सैर भी कर सकते हैं। सामाजिक व अन्य गैर सरकारी संगठनों से अपील है कि तालाबों के जीर्णोद्धार में भागीदारी निभाएं। -श्रीलक्ष्मी वीएस, एसीईओ, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed