फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   When asked the reason for power cut, the guard and technical head beat him with sticks

Noida News: बिजली कट का कारण पूछा तो गार्ड और टेक्निकल हेड ने लाठी-डंडे से पीटा

Fri, 27 Jun 2025 10:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
When asked the reason for power cut, the guard and technical head beat him with sticks
वीडिया वायरल, सुपरटेक ईकोविलेज-1 की घटना, तीन घंटे तक बिजली न आने पर पूछने गए थे मेंटेनेंस विभाग
विज्ञापन

मेंटेनेंस विभाग के टेक्निकल हेड और तीन गार्ड गिरफ्तार, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
माई सिटी रिपोर्ट
ग्रेटर नोेएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित सुपरटेक ईकोविलेज-1 में बृहस्पतिवार रात 12 बजे बिजली कटने के बाद तीन बजे तक नहीं आई तो निवासी शिवम चौहान और देबूदत्ता मेंटेनेंस विभाग कारण पूछने पहुंचे। आरोप है कि मेंटेनेंस कर्मचारियों ने पहले उनसे अभद्रता की, फिर लाठी-डंडों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसमें दोनों घायल हो गए। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
बिसरख कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मेंटेनेंस विभाग के टेक्निकल हेड रविंद्र सिंह (33) निवासी सेक्टर-3 बी ब्लॉक और तीन गार्ड सोहित सिंह (30) निवासी दुजाना बादलपुर गांव, सचिन कुंतल (27) निवासी मथुरा और विपिन कसाना (27) निवासी गांव नगला सैंथली जारचा कोे शुक्रवार को गिरफ्तार कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

निवासी शेषमणि ने बताया कि सोसाइटी परिसर में ही तकनीकी खामी के कारण आंतरिक लाइट कट गई थी। इस कारण जिन लोगों के पास के जेनसेट कनेक्शन नहीं था वे परेशान होने लगे। शिवम चौहान और देबूदत्ता परिवार की महिला के साथ मेंटेनेंस विभाग के पास पहुंचे और बिजली कटौती का कारण पूछा। आरोप है कि इस पर कर्मचारियों ने उन्हें धमकाकर भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी दीक्षा सिंह का कहना है कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बिजली की समस्या को लेकर मेंटेनेंस टीम और निवासियों के बीच कहासुनी हुई थी, जो बाद में मारपीट में बदल गई। वायरल वीडियो और चश्मदीदों के बयान पर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
आधे घंटे तक चलता रहा हंगामा
आरोप है कि कुछ ही देर में मेंटेनेंस स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिसके विरोध पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने सभी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसमें शिवम और देवीदत्त घायल हो गए। आधे घंटे तक सोसाइटी परिसर में हंगामा चलता रहा। कोई निवासी बीच-बचाव करने नहीं पहुंचा। सभी यह सब देख रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस पीड़ितों को बिसरख सीएचसी ले गई और मेडिकल जांच कराई। उसके बाद शिवम चौहान की तहरीर पर केस दर्ज किया है।
बाउंसर से पिटाई कराने का आरोप
निवासियों का आरोप है कि पिटाई में बाउंसर भी शामिल हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपी मेंटेनेंस विभाग के कर्मचारी के अलावा गार्ड है। इनमें कोई भी बाउंसर शामिल नहीं है। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।


सोसाइटी में नौ घंटे तक गुल रही बिजली
निवासियों का आरोप है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। पहले भी मेंटेनेंस कंपनी और सुरक्षा एजेंसी के कर्मचारी निवासियों के साथ बदसलूकी कर चुके हैं। इस बार सारी सीमाएं लांघ दी गईं। रात 12 बजे गई बिजली सुबह 9 बजे के बाद आई। नौ घंटे तक निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लाइट नहीं होने के कारण न सिर्फ लिफ्ट बंद रही, गर्मी से बुरा हाल हो गया। लोगों ने सुरक्षा एजेंसी को हटाने और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। निवासियों ने सूरजपुर स्थित डीसीपी कार्यालय पहुंचकर आरोपियों के साथ सुरक्षा एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed