{"_id":"5f6a445d8ebc3e8bae38adf6","slug":"whatsapp-group-was-created-to-give-secular-face-to-protest-noida-news-noi5379558104","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली दंगा: विरोध को सेक्युलर चेहरा देने के लिए बनाया था व्हाट्सएप ग्रुप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली दंगा: विरोध को सेक्युलर चेहरा देने के लिए बनाया था व्हाट्सएप ग्रुप
विज्ञापन
नई दिल्ली। दंगों की साजिश से जुड़े एक शख्स ने विरोध प्रदर्शन को सेक्युलर चेहरा देने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का काम किया था ताकि इसमें सिविल सोसाइटी के अधिक से अधिक लोग शामिल हों। यह दावा दिल्ली पुलिस ने दंगों की साजिश के सिलसिले में दाखिल आरोप पत्र में किया है।
उत्तर पूर्वी दिल्ली के दंगे सुनियोजित थे और 24 फरवरी की शाम से जामिया कॉर्डीनेशन कमेटी (जेसीसी) के सदस्यों की ओर से होने वाली संचार के तेवर बदल गए थे। वह एक ओर पीड़ितों के पुनर्वास तथा राहत की बात कर रहे थे तो वहीं दूसरी ओर सरकार, पुलिस तथा भाजपा को जान माल के नुकसान का जिम्मेदार बताते हुए भ्रामक संदेश फैला रहे थे।
दिल्ली पुलिस का दावा है कि साजिशकर्ताओं ने भड़काऊ भाषणों की असलियत छिपाने के लिए राष्ट्रवाद की लुभावनी बातों का इस्तेमाल किया था जबकि उनका मुख्य मकसद खास समुदाय को भड़काना तथा उसका दबदबा कायम करना था। इसके लिए दिल्ली प्रोटेस्ट सपोर्ट ग्रुप नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया था। -एजेंसी