{"_id":"690e4b3acb19464e240b41de","slug":"weighing-of-paddy-of-farmers-started-in-the-market-na-news-c-235-1-ksp1007-134583-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मंडी में किसानों का धान तौल हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मंडी में किसानों का धान तौल हुआ शुरू
Sat, 08 Nov 2025 01:10 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। मंडी समिति में किसानों के विरोध के बाद शुक्रवार को मंडी में किसानों का धान तुलना शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को किसानों ने धान की तौल नहीं होने से नाराज होकर हंगामा किया था और दो बार मंडी का गेट को बंद कर नारेबाजी की थी।
बृहस्पतिवार देर शाम किसानों और अधिकारियों में सहमति बनी। शुक्रवार सुबह से मंडी समिति के चार क्रय केंद्र और अन्य 14 क्रय केंद्रों पर किसानों का धान तौल शुरू हो गया है। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता अवतार सिंह ने बताया कि किसानों की मांगे मानी गईं और किसानों का धान तौल शुरू हो गया है। वहीं, राइस मिलों पर भी धान तौल हो रहा है। दूसरी ओर, मंडी समिति के सचिव योगेश तिवारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह से क्रय केंद्रों पर ताल तौल हो रहा है। किसानों का गतिरोध समाप्त हो गया है। संवाद