फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Wednesday was the most humid day

Noida News: 100 प्रतिशत आर्द्रता के साथ बुधवार रहा सीजन का सबसे उमस भरा दिन

Wed, 25 Jun 2025 09:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 09:36 PM IST
विज्ञापन
Wednesday was the most humid day
-जिले का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। पहाड़ों पर पिछले एक सप्ताह से हो रही लगातार बारिश का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। दिल्ली एनसीआर में अभी मानसून की दस्तक पूरी तरह से नहीं हुई है लेकिन मौसम सुहाना हो गया है। बुधवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बादल छाए रहे। मौसम में नमी अधिक होने की वजह से उमस ने बेहाल किया। 100 प्रतिशत आर्द्रता के साथ बुधवार इस सीजन का सबसे उमस भरा दिन रहा। इसके साथ ही शाम के समय हल्की हवाओं के साथ कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई।

आईएमडी की रिपोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उमस की वजह से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। पंखे और कूलर राहत नहीं दे रहे हैं। वहीं, पूर्वानुमान में इस सप्ताह बारिश का येलो अलर्ट है। बारिश के बीच उमस की वजह से चिप चिपी गर्मी परेशान करेगी। हालांकि मौसम में बदलाव होने से अधिक पसीना नहीं बहाना पड़ेगा। इसके साथ ही तापमान में भी कमी दर्ज की जाएगी। 26 जून से एक जुलाई तक तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। सीपीसीबी की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले कई दिनों से नोएडा और ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण से राहत मिल रही है। बुधवार को नोएडा का एक्यूआई 118 और ग्रेटर नोेएडा 139 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

---------
26, 27 को तेज बारिश की संभावना
मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि दिल्ली एनसीआर में मानसून अपने निर्धारित समय से देर से पहुंच रहा है। हालांकि नमी, तापमान में गिरावट और बिखरी बारिश इसकी आहट दे रहे हैं। 26 और 27 जून को तेज बारिश की संभावान बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed