फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Weather: Heavy rain forecast, monsoon is deceiving

मौसम: भारी बारिश का पूर्वानुमान, मानसून दे रहा धोखा

Tue, 02 Jul 2024 09:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 09:21 PM IST
विज्ञापन
Weather: Heavy rain forecast, monsoon is deceiving
मौसम: भारी बारिश का पूर्वानुमान, मानसून दे रहा धोखा
विज्ञापन

- मंगलवार को भी छाए रहे घने बादल, 48 घंटे में बारिश की विशेषज्ञों ने जताई उम्मीद
फोटो --
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। पिछले 72 घंटे से नोएडा के ऊपर काले बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने भी भारी बारिश का पूर्वानुमान दिया। इसके बाद भी नोएडा अभी तक बारिश के लिए तरस रहा है। जबकि दिल्ली और पश्चिमी यूपी के दूसरे इलाकों में लगातार बारिश हो रही है।
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि यह अचंभित करने वाला है कि लगातार दो-तीन दिन से बादल छाए हुए हैं लेकिन बारिश नहीं हो रही है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी बारिश होनी चाहिए थी। हालांकि, विशेषज्ञों ने यह भी उम्मीद जताई है कि आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है। इससे उमस भरी गर्मी से भी राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान दिया है कि अगले 48 घंटे भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी और द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (टेरी) में क्लाइमेट चेंज के प्रोफेसर डॉ. आशीष मित्रा का कहना है कि मौसम के पूर्वानुमान के लिए उपयोग होने वाले मॉडल किसी छोटे इलाके के लिए सटीकता से नहीं बता पाते हैं। यही वजह है कि दिल्ली-एनसीआर की रिपोर्ट में भारी बारिश का अनुमान होने के बाद भी नोएडा में बारिश नहीं हो रही। लेकिन यह देखना होगा कि आखिर क्यों बादल छाए रहने के बाद भी बारिश नहीं हो रही है। माैसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पूरे पश्चिमी यूपी में भारी बारिश की स्थिति है। यह लेकिन गहन विश्लेषण से ही पता चल पाएगा कि नोएडा में बारिश पिछले 72 घंटे में क्यों नहीं हुई?
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट--
अंधाधुंध शहरीकरण तो वजह नहीं
बारिश की स्थिति होने के बाद भी ऐसा नहीं होने के पीछे अंधाधुंध शहरीकरण भी हो सकता है। ऊंची इमारतें, पर्यावरण को ताक पर रख बहुमंजिला निर्माण, एसी का अधिकाधिक उपयोग, उद्योगों में पर्यावरण संरक्षण के उपायों की कमी, जल स्रोत व जंगल पर संकट आदि क्लाइमेट चेंज का कारण बन रहे हैं। यह बारिश में कमी की भी वजह बन सकती है। इस स्थानीय कारण के लिए शोध की जरूरत खुद मौसम विज्ञानी भी बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed