फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Weather change will continue this week, rain is expected

इस हफ्ते जारी रहेगी मौसम की आंखमिचौली, बारिश के आसार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
Weather change will continue this week, rain is expected
नोएडा। शहर में मौसम की आंखमिचौली का दौर लगातार जारी है। शनिवार रात शहर में जमकर बारिश हुई। वहीं रविवार को धूप खिली नजर आई। आने वाले दिनों में मौसम के पल पल बदलते नजारे लोगों को देखने को मिलेंगे। शनिवार की बारिश के बाद शहर में तापमान दो डिग्री तक कम हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में यह सिलसिला जारी रह सकता है। विभाग के अनुसार शहर में एक नए पश्चिमी विक्षोभ का आगमन 17 अप्रैल को हो चुका है। जिसके चलते शुक्रवार को बादलों की आवाजाही आसानी से देखी जा सकी।  वहीं शनिवार शाम बारिश का आगमन हुआ। यह पश्चिमी विक्षोभ  अभी भी शहर के ंमौसम पर अपना असर डाल रहा है। इस पश्चिमी विक्षोभ का असर शहर में 17 अप्रैल से 27 अप्रैल तक रहेगा। जिसके चलते रुक रुककर तेज हवाएं, बारिश आदि की संभावनाएं इन दिनों में बनती रहेंगी। इन दस दिनों के बीच में बार-बार बारिश की संभावनाएं बनेगी। 18 से 20 अप्रैल के बीच हल्की बूंदाबांदी की संभावना अधिक है। वहीं 23- 24 को तेज बारिश हो सकती है। 27 के बाद जब पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव शहर से हटेगा, तो मौसम साफ होने का अनुमान है। बारिश और तेज हवाओं से शहर के तापमान में भी बड़े बदलाव देखे जा सकेंगे। आने वाले दिनों में तापमान में कभी अचानक थोड़ी कमी आएगी। वहीं कभी अचानक से तेजी दिखेगी। 2-3 डिग्री के बदलाव जल्दी जल्दी देखे जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed