{"_id":"6910aac28fe6c0e18d04e90c","slug":"weak-arrangements-strong-pollution-grnoida-news-c-23-1-lko1064-80056-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: इंतजाम कमजोर, प्रदूषण मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: इंतजाम कमजोर, प्रदूषण मजबूत
विज्ञापन
340 दर्ज किया गया ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई
366 पहुंचा नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक
330 से अधिक प्रदूषण रहा यीडा की हवा में
इंट्रो:-
शहर में पॉल्यूशन कंट्रोल सिस्टम बढ़ते प्रदूषण स्तर के सामने कमजोर नजर रहा रहा है। रविवार को ग्रेटर नोएडा, यमुना सिटी और नोएडा की हवा रेड जोन रही। दूसरी तरफ दिनभर कूड़ों के ढेर से धुएं उठते रहे। सड़कों पर धूल उड़ती रहीं। चिह्नित हॉट स्पॉट पर भी कमोबेश यही स्थिति रही।
पहली बार: लगातार दूसरे दिन रेड जोन में रही ग्रेनो की हवा
ग्रेटर नोएडा।
रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रेड जोन में 340 रहा। इस सीजन में पहली बार ग्रेनो का एक्यूआई लगातार दूसरे दिन रेड जोन में रहा है। ग्रेनो देश का छठा सबसे प्रदूषित शहर रहा। प्रदूषण के हॉट स्पॉट पर धूल उड़ती दिखी है। जगह-जगह कूड़े से धुआं उठते दिखे। पांच नवंबर को ग्रेनो का एक्यूआई येलो जोन में 187 रहा था लेकिन उसके बाद से शहर की हवा लगातार प्रदूषित हो जा रही है। शनिवार को एक्यूआई रेड जोन में 336 पहुंच गया था। रविवार सुबह 10 बजे 360 रहा था लेकिन दोपहर बाद कुछ अंकों की कमी आई।
हॉट स्पाॅट पर भी नहीं हो रहा काम
प्राधिकरण और प्रशासन ने वायु प्रदूषण के हॉट स्पॉट को चिह्नित किया है ताकि वहां पर अतिरिक्त काम कर वायु प्रदूषण को रोका जा सके लेकिन रविवार को उन जगहों पर किसी तरह के इंतजाम नहीं मिले। ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-एक में राइस चौक से जलपुरा की तरफ जाने वाली रोड पर वाहनों के आने जाने से धूल उड़ती रही। तिलपता गोल चक्कर पर भी पानी का छिड़काव जैसे इंतजाम नहीं किए गए हैं। धूल उड़ने से आसपास के निवासी भी परेशान हैं। सूरजपुर से कुलेसरा रोड पर भी धूल से निजात नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
नोएडा का एक्यूआई 400 पार, देश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा
नोएडा। दिल्ली के बाद अब नोएडा का एक्यूआई 400 पार हो गया है। रविवार सुबह 10 बजे की रिपोर्ट में नोएडा के सेक्टर-62 का एक्यूआई गंभीर श्रेणी में 405 दर्ज किया गया। शाम चार बजे जारी हुई केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की 24 घंटे की रिपोर्ट में नोएडा का एक्यूआई 366 दर्ज किया गया। ऐसे में नोएडा देश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। रविवार को सुबह से ही धूप हल्की थी और प्रदूषण की वजह से पूरे शहर में धुंध छाई थी। ऐसे में विजिबिलिटी बहुत कम थी और थोड़ी दूर की चीज भी साफ नजर नहीं आ रही थी। शाम सात बजे की रिपोर्ट के मुताबिक नोएडा के सेक्टर-62 में पीएम-10 का औसत 282 और पीएम-2.5 का औसत 355 दर्ज किया गया। सेक्टर-116 में पीएम-10 का औसत 281 और पीएम-2.5 का औसत 347 रहा।
निर्माण कार्य और सड़कों पर उड़ती रही धूल
रविवार को शहर में जाम की स्थिति नहीं रही लेकिन कई जगह नियमों के विपरीत निर्माण कार्य चलते दिखे। खराब सड़कों पर निकलते वाहनों की वजह से धूल का गुबार उठता रहा। नोएडा प्राधिकरण ने सड़कों पर पानी का छिड़काव और पेड़ों की धुलाई करवाई लेकिन यह व्यवस्था बढ़ते प्रदूषण के सामने कमजोर नजर आई।
-- -- -- -- -
क्षेत्र एक्यूआई
सेक्टर-125 344
सेक्टर-62 355
सेक्टर-1 342
सेक्टर-116 347
नॉलेज पार्क-3 332
नॉलेज पार्क-4 323
-- -- -- -
जानें एक्यूआई
0 से 50 - अच्छा
51 से 100 - संतोषजनक
101 से 200 - मध्यम
201 से 300 - खराब
301 से 400 - बहुत खराब
401 से 500 - गंभीर
-- -- -- --
यमुना सिटी : सीजन का सबसे प्रदूषित दिन रहा रविवार
यमुना सिटी। इस सीजन का सबसे प्रदूषित दिन रविवार रहा। क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक 330 के पार पहुंच गया जिससे यमुना सिटी रेड जोन में पहुंच गई। दिनभर हवा में धूल, धुंध और जहरीले कणों की परत साफ देखी गई। यहां रोड वर्क, हाउसिंग प्रोजेक्ट्स, कमर्शियल डेवलपमेंट और औद्योगिक गतिविधियों से उड़ने वाली धूल से प्रदूषण बढ़ रहा है। अधिकतर क्षेत्रों में एंटी-स्मॉग गन या वाटर स्प्रिंकलिंग की नियमित व्यवस्था भी नहीं है।
-- --
कब कितना रहा यीडा में एक्यूआई
तारीख एक्यूआई
6 नवंबर-187
7 नवंबर-229
8 नवंबर-307
9 नवंबर-330