{"_id":"5e1230338ebc3e87af442a9d","slug":"wather-noida-news-noi4838123145","type":"story","status":"publish","title_hn":"7 से 9 तक बारिश के आसार, बढ़ेगी ठंड, घटेगा प्रदूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7 से 9 तक बारिश के आसार, बढ़ेगी ठंड, घटेगा प्रदूषण
विज्ञापन
नोएडा। शहर में प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को भी नोएडा में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) गंभीर स्तर पर रहा। एक्यूआई 342 दर्ज हुआ, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक माना जाता है। हालांकि, 7 से 9 जनवरी के बीच बारिश के आसार हैं। इसके बाद प्रदूषण घटने की उम्मीद है, लेकिन ठंड में बढ़ोतरी हो जाएगी।
शहर में बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल स्तर पर टीम गठित की गई है। यह टीम शहर में नेशनल ग्रीन ट्रीब्यूनल (एनजीटी) के आदेशों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई कर रही है। पिछले साल प्रदूषण विभाग की टीम ने प्रदूषण फैलाने वाले लोगों पर डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना भी लगाया। प्रदूषण क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन सिंह ने प्रदूषण की रोकथाम के लिए टीम गठित की थी। नोएडा में इसकी जिम्मेदारी सिटी मजिस्ट्रेट को दी गई थी। सिटी मजिस्ट्रेट ने सीपीसीबी, यूपीपीसीबी व नोएडा प्राधिकरण को अलर्ट किया था, लेकिन वर्तमान में ग्रेप लागू नहीं है। इसलिए लोग दोबारा नियमों का उल्लंघन करने लगे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी अलाव के कारण है, जिस कारण प्रदूषण घटने का नाम नहीं ले रहा है।
उन्होंने बताया कि 7 से 9 जनवरी के बीच बारिश के आसार हैं। हवा की दिशा भी बदल सकती है। तापमान में गिरावट होने से ठंड में इजाफा होगा। फिलहाल हवाएं पूर्व-दक्षिण की ओर से चल रही हैं। जल्द ही यह अपना रुख बदलकर पश्चिम से चल सकती हैं। इससे हवा में नमी और ठंड दोनों बढ़ जाएगी। मौसम परिवर्तन के चलते प्रदूषण में कमी की उम्मीद है। सुबह और शाम के समय कोहरा भी बढ़ सकता है।
विज्ञापन
नोएडा में प्रदूषण की स्थिति
स्थान एक्यूआई
सेक्टर-125 315
सेक्टर-62 358
सेक्टर-116 328
सेक्टर-1 365
आसपास के शहर का एक्यूआई
दिल्ली 330
फरीदाबाद 313
गाजियाबाद 360
ग्रेटर नोएडा 340
गुरुग्राम 397
नोट : आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक हैं।