{"_id":"6ae4c6dcb2b260af230cbcf0","slug":"waterlogging-slows-down-the-citys-pace-noida-news-c-1-noi1095-4889373-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जलभराव से धीमी हुई शहर की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जलभराव से धीमी हुई शहर की रफ्तार
विज्ञापन
नोएडा। शहर में बृहस्पतिवार रातभर और शुक्रवार दिन में रुक-रुककर बारिश हुई। इसके बाद सेक्टर-119, 122, 12-22, 53, भंगेल और सलारपुर समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कत उठानी पड़ी। सड़क पर पानी भरने से गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे थे। ऐसे में वाहन चालक धीमी गति से निकलते नजर आए। इससे कई जगहों पर जाम की स्थिति बनी रही।
नोएडा एलिवेटेड रोड का एक हिस्सा सप्ताहभर से बंद है। इसके चलते सेक्टर-18 की ओर जाने वाले वाहनों का दबाव नीचे की सड़क पर बढ़ गया। निठारी, सेक्टर-33ए में परिवहन विभाग कार्यालय के सामने और सेक्टर-53 के पास वाहनों की कतार लगी रही।
कालिंदी कुंज, दलित प्रेरणा स्थल, चिल्ला बॉर्डर, भंगेल, सेक्टर-98 अंडरपास, सेक्टर-62 मॉडल टाउन गोलचक्कर, छिजारसी और पर्थला गोलचक्कर के आसपास भी लोग जाम से जूझते रहे। ब्यूरो