फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Waterlogging on the road with the Mother Dairy outlet in Sector-144

Noida News: सेक्टर-144 में मदर डेयरी वाली सड़क पर जलभराव

Thu, 22 Oct 2026 09:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 09:10 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging on the road with the Mother Dairy outlet in Sector-144
सेक्टर-144 नोएडा में गेट नंबर 3, मदर डेयरी वाली सड़क पर, SP-15 के पास बहुत पानी भरा हुआ है। जिस
नोएडा। सेक्टर-144 में गेट नंबर तीन के पास मदर डेयरी वाली सड़क पर एसपी-15 के नजदीक जलभराव होने से सेक्टरवासियों को परेशानी हो रही है। सड़क पर पानी भरने के कारण लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। निवासियों का कहना है कि समस्या के बारे में कई बार संबंधित अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद अब तक समाधान नहीं हुआ है। सेक्टर-144 आरडब्ल्यूए के महासचिव भगत सिंह तोंगड़ ने बताया कि सड़क पर काफी पानी भरा हुआ है। इससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। इस संबंध में जेई और सुपरवाइजर को भी समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से मांग की है कि जलभराव की समस्या का तत्काल संज्ञान लेकर इसका स्थायी समाधान कराया जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed