{"_id":"697a1d240ad51ac66609c758","slug":"waterlogging-in-tilpata-village-affected-traffic-leaving-people-worried-grnoida-news-c-23-1-lko1064-86363-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: तिलपता गांव में जलभराव से यातायात प्रभावित, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: तिलपता गांव में जलभराव से यातायात प्रभावित, लोग परेशान
विज्ञापन
सारे दिन वाहन रेंगते रहे, पैदल निकलना भी दूभरसंवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। दादरी-नोएडा रोड पर एक दिन की बरसात से जलभराव हो गया। जिससे सारे दिन वाहन रेंगते नजर आए और राहगीरों को निकला दूभर हो गया। हालांकि पानी की निकासी की जा रही है। बुधवार को यातायात प्रभावित होने से लोग परेशान रहे।
ग्रामीणों ने बताया कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने तिलपता गांव में पानी निकासी करने के लिए डेंसों कंपनी के सामने नाले का निर्माण किया है। नाले से अब भी पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। मंगलवार को बरसात के बाद जलभराव हो गया। जलभराव से बुधवार को भी सारा दिन यातायात बाधित रहा। धीमी गति से वाहनों के निकलने के कारण सारा दिन जाम की हालत बनी रही। हालांकि पंप सेट से पानी की निकासी की जा रही है।
तिलपता गांव निवासी सुखवीर आर्य ने बताया कि पानी की निकासी के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने नाले का निर्माण कराया गया है। अभी कुछ हिस्सा बाकी होने के कारण निकासी नहीं हो पा रहा है।