{"_id":"6a2830ab8d7bca06880f8ccb","slug":"water-supply-in-the-society-will-now-be-available-for-22-hours-grnoida-news-c-23-1-lko1064-97027-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अब सोसाइटी में 22 घंटे होगी पानी की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अब सोसाइटी में 22 घंटे होगी पानी की आपूर्ति
विज्ञापन
अब सोसाइटी में 22 घंटे होगी पानी की आपूर्ति
सोसाइटी में 11 लाख लीटर पानी की प्रतिदिन हो रही आपूर्ति
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित इकोविलेज तीन सोसाइटी में पानी की किल्लत खत्म नहीं होने पर लोगों ने प्राधिकरण के अधिकारियों से गुहार लगाई। मंगलवार को प्राधिकरण के कई अधिकारी सोसाइटी में पहुंचे। निवासियों ने अधिकारियों से शिकायत कि उन्हें 15 दिनों से पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है।
प्राधिकरण के अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि अब सोसाइटी में 22 घंटे पानी की सप्लाई होगी। वर्तमान में सोसाइटी में प्रतिदिन 11 लाख लीटर पानी की सप्लाई हो रही है जबकि पहले सात लाख लीटर पानी मिलता था। इसके साथ ही मेंटेनेंस टीम को इंफ्रा को सही करने के निर्देश दिए गए। निवासियों ने बताया कि मंगलवार को दोपहर 12 बजे करीब 5 टावरों में पेयजल आपूर्ति बंद हो गई, जिसके बाद लोगों ने शिकायत की तो मेंटेनेंस प्रबंधन द्वारा एक मैसेज के जरिए सूचित किया गया कि प्राधिकरण की तरफ से पर्याप्त जलापूर्ति नहीं हो रही है, जिसकी वजह से अंडरग्राउंड टैंक खाली हो गए हैं। वहीं मृत्युंजय कुमार ने बताया कि परिसर के 11 टावरों में करीब 1800 परिवार रहते हैं, जो पिछले 15 दिनों से पानी के कम प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं।