फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Water supply could be started in the society after the ruckus and FIR

हंगामा व एफआईआर के बाद सोसाइटी में शुरू हो सकी जलापूर्ति

Tue, 14 Dec 2021 09:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
Water supply could be started in the society after the ruckus and FIR
सोसाइटी में हंगामा करते निवासियों को समझाते पुलिस अधिकारी। संवाद - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की ला रेजिडेंसिया सोसाइटी में 60 घंटे बाद मंगलवार शाम जलापूर्ति शुरू हो सकी। हालांकि, 19 टावरों के सभी फ्लैटों में देर रात तक पानी पहुंच सका। आपूर्ति शुरू होने से पहले दिनभर हंगामा हुआ। बसपा नेता मनवीर भाटी ने निवासियों के साथ मिलकर बिल्डर के मार्केटिंग ऑफिस पर ताला लगा दिया। निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ बिसरख कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। शनिवार रात सोसाइटी के मोटर पंप हाउस में पानी भर गया था। इस कारण रविवार सुबह 10 बजे से पानी की आपूर्ति बंद थी। पानी के बिना 1200 से अधिक परिवार परेशान थे। बिल्डर ने टैंकर से पानी उपलब्ध कराया, लेकिन बॉल्टी से पानी 19वें फ्लोर तक लेकर जाना मुश्किल था। निवासियों की दिनचर्या बिगड़ गई थी।
विज्ञापन

बाजार से पानी खरीदकर पीना पड़ रहा था। दो दिन इंतजार करने के बाद मंगलवार सुबह निवासियों को गुस्सा फुट पड़ा। बसपा नेता मनवीर भाटी के साथ निवासियों ने बिल्डर के मार्केटिंग ऑफिस पर ताला जड़ दिया और हंगामा शुरू कर दिया। पानी की आपूर्ति शुरू होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी। हंगामे की सूचना पर बिसरख कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन निवासी नहीं माने। निवासियों की शिकायत पर पुलिस ने बिल्डर के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद देर शाम बिल्डर ने एक मोटर को ठीक कराकर पानी की आपूर्ति शुरू कराई। करीब 60 घंटे बाद आपूर्ति शुरू होने के बाद निवासियों ने राहत की सांस ली। हालांकि सभी फ्लैटों में आपूर्ति सामान्य देर रात के बाद हुई।
विज्ञापन

पानी के इंतजार में नहीं किया स्नान
सोसाइटी में तीन दिन से पानी नहीं था। टैंकर से आपूर्ति हो रही थी। पानी नहीं होने के कारण कई लोगों ने तीन दिन से स्नान नहीं किया। मंगलवार को परेशान होकर कई लोगों ने टैंकर के सामने स्नान किया। बिल्डर के मार्केटिंग कार्यालय पर धरना देने के समय महिलाओं ने वहां पर भजन कीर्तन किया। करीब दो घंटे तक महिलाओं ने भजन गाए। अन्य लोगों ने भी उनका साथ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed