{"_id":"6ae4cfd94752792678057d0e","slug":"water-shortages-occur-every-year-grnoida-news-c-1-noi1095-4889372-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: हर साल पानी की किल्लत, फिर भी नहीं लिया सबक<bha>;<\/bha> बैकअप व्यवस्था नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: हर साल पानी की किल्लत, फिर भी नहीं लिया सबक<bha>;</bha> बैकअप व्यवस्था नदारद
विज्ञापन
गंगाजल की आपूर्ति प्रभावित होने से दर्जनों सेक्टरों में गहराया संकट
पंप हाउस पर डीजी सेट नहीं, कहीं उपलब्ध जनरेटर भी इस्तेमाल में नहीं
सेक्टर-40 से 55 तक आरडब्ल्यूए ने उठाए सवाल, टैंकर से टंकियां भरवाने की मांग
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। गंगाजल की आपूर्ति प्रभावित होने से शहर के दर्जनों सेक्टरों में पानी का संकट गहरा गया है। इसके बावजूद नोएडा प्राधिकरण की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई। कहीं पंप हाउस पर डीजल जनरेटर (डीजी) सेट नहीं हैं तो कहीं पहले से उपलब्ध जनरेटर के इस्तेमाल पर सवाल उठ रहे हैं। इससे नाराज आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने जल विभाग की तैयारियों और जवाबदेही पर सवाल उठाए हैं।
सेक्टर-55 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सतनारायण गोयल ने प्राधिकरण के सीईओ को पत्र भेजकर बताया कि सेक्टर में कई दिनों से पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। आपूर्ति का समय कम होने के कारण घरों की टंकियां नहीं भर पा रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि बिजली कटौती के दौरान जलापूर्ति जारी रखने के लिए पंप हाउस को दो डीजी सेट आवंटित किए गए थे, लेकिन मौजूदा संकट में उनका इस्तेमाल क्यों नहीं हो रहा है। यदि जनरेटर खराब हैं तो समय रहते मरम्मत क्यों नहीं कराई गई। उन्होंने इनकी जांच कराने और जरूरत पड़ने पर नए जनरेटर लगाने की मांग की है।
पानी की समस्या सेक्टर-55 तक सीमित नहीं है। सेक्टर-71 स्थित मेट्रो अपार्टमेंट, सेक्टर-53, कंचनजंगा अपार्टमेंट और सेक्टर-72 में भी पिछले एक सप्ताह से पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। सेक्टर-100 स्थित सेंचुरी सोसायटी के निवासी एवं फोनरवा कोषाध्यक्ष पवन यादव के मुताबिक, दर्जनों सेक्टर इस समस्या से प्रभावित हैं। उन्होंने गर्मियों से पहले व्यापक जलापूर्ति योजना तैयार करने की मांग की है।
विज्ञापन
सेक्टर-40 को पानी देने वाले पंप हाउस पर डीजी सेट नहीं
सेक्टर-40 आरडब्ल्यूए महासचिव मोहिंदर सिंह ने बताया कि सेक्टर को पानी देने वाले सेक्टर-41 के पंप हाउस पर डीजी सेट लगाने की मांग करीब एक साल पहले की गई थी, लेकिन अब तक व्यवस्था नहीं हुई। उनका कहना है कि गंगाजल की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका पहले से रहती है, फिर भी वैकल्पिक इंतजाम और उपकरणों का रखरखाव नहीं किया जाता। सेक्टर में गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायतें भी मिल रही हैं।
मेट्रो अपार्टमेंट में गंदे पानी की आपूर्ति
सेक्टर-71 स्थित मेट्रो अपार्टमेंट के आरडब्ल्यूए महासचिव प्रदीप मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को सोसायटी में गंदे पानी की आपूर्ति हुई। उन्होंने कहा कि दिवाली पर घरों की साफ-सफाई के लिए पानी की जरूरत अधिक होती है। ऐसे में साफ पानी नहीं मिलने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। उन्होंने प्राधिकरण के अधिकारियों से समस्या का तत्काल समाधान करने की मांग की है।
टैंकर से भरवाई जाएं घरों की टंकियां
आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने मांग की है कि सामान्य जलापूर्ति बहाल होने तक प्राधिकरण टैंकरों से पानी पहुंचाए और मोटर के जरिये घरों की टंकियां भरवाने की व्यवस्था करे। इसके साथ ही पंप हाउस पर स्थायी बिजली बैकअप और वैकल्पिक जलापूर्ति के इंतजाम किए जाएं, ताकि गंगाजल की आपूर्ति बाधित होने पर लोगों को परेशानी न उठानी पड़े।