फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Water fort in Ajnara Homes Barkarar, police reach dispute

Noida News: अजनारा होम्स में पानी की किल्लत बरकरार, थाने पहुंचा विवाद

Sat, 28 Jun 2025 07:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 07:09 PM IST
विज्ञापन
Water fort in Ajnara Homes Barkarar, police reach dispute
महिलाओं ने लगाया मेंटेनेंस टीम पर बदतमीजी का आरोप, दोनों पक्षों ने दी पुलिस को शिकायत
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा।
ग्रेनो वेस्ट की अजनारा होम्स सोसाइटी में पानी की किल्लत बरकरार है। पर्याप्त पानी नहीं मिलने से निवासी परेशान हैं, लेकिन शनिवार को पानी का विवाद पुलिस तक पहुंच गया। सोसाइटी की महिलाओं का आरोप है कि पानी की समस्या के बारे में जब मेंटेनेंस कार्यालय में बात करने पहुंचे तो वहां कर्मचारियों ने बदतमीजी की। वहीं, मेंटेनेंस टीम ने भी महिलाओं की शिकायत की है।

निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में 2000 से अधिक परिवार रहते हैं, जो तीन माह से अधिक समय से पानी की किल्लत से परेशान हैं। पहले दूषित पानी के कारण 600 से अधिक लोग बीमार हो गए थे, लेकिन 11 दिनों से निवासियों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। टैंकर से पानी की जरूरत को पूरा किया जा रहा है, जो पर्याप्त नहीं है। शुक्रवार को सोसाइटी की महिलाएं मेंटेनेंस कार्यालय गईं थीं। मेंटेनेंस कर्मचारियों से समस्या का समाधान पूछा और शनिवार सुबह 11 बजे तक समाधान निकालने की मांग की। अगले दिन महिलाएं फिर से मेंटेनेंस कार्यालय में पहुंचीं। आरोप है कि कर्मचारियों ने बदतमीजी से बात की और खुद ही डायल-112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। मेंटेनेंस टीम ने महिलाओं पर अभद्रता का आरोप लगाया और पुलिस से शिकायत की। इसके विरोध में बड़ी संख्या में निवासी चेरी काउंटी पुलिस चौकी पर पहुंचे और मेंटेनेंस टीम के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

समय से नहीं मिलता शिकायत का जवाब
निवासियों का आरोप है कि मेंटेनेंस टीम के कर्मचारियों ने सोसाइटी के सभी व्हाटसएप ग्रुप छोड़ दिए हैं। अब अगर निवासियों को किसी समस्या के बारे में पूछना है तो मेंटेनेंस टीम के सिस्टम पर शिकायत करनी पड़ती है, लेकिन इस पर शिकायत का समय से जवाब नहीं आता है। इस कारण लोगों को मेंटेनेंस कार्यालय जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed