{"_id":"6a1ef66b3b35c3b5800f80e0","slug":"water-floods-several-flats-at-ajnara-homes-following-a-pipeline-burst-noida-news-c-23-1-lko1064-96379-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पाइपलाइन फटने से अजनारा होम्स के कई फ्लैटों में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पाइपलाइन फटने से अजनारा होम्स के कई फ्लैटों में भरा पानी
विज्ञापन
पाइपलाइन फटने से अजनारा होम्स के कई फ्लैटों में भरा पानी
ग्रेटर नोएडा संवाद। ग्रेनो वेस्ट स्थित अजनारा होम्स सोसाइटी में मंगलवार को फायर फाइटिंग सिस्टम की पाइपलाइन फटने से कई टावरों और फ्लैटों में पानी भर गया। कॉरिडोर, सीढ़ियों और लिफ्ट लॉबी तक पानी पहुंच गया। सुरक्षा के कारण मेंटेनेंस टीम ने कुछ समय के लिए लिफ्टों का संचालन बंद कर दिया।
घटना के बाद सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई निवासियों को अपने फ्लैटों से पानी निकालने और सामान को सुरक्षित करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। सोसाइटी निवासी सिमरन ने बताया कि पाइपलाइन फटने के बाद देखते ही देखते कई घरों में पानी घुस गया। पानी लिफ्ट तक पहुंचने से करंट लगने का खतरा भी बढ़ गया। उन्होंने कहा कि घटना के दौरान मेंटेनेंस टीम से तत्काल संपर्क नहीं हो सका, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही सोसाइटी से फायर सेफ्टी से जुड़े उपकरण भी चोरी हो गए थे। इसके बाद सोसाइटी की रखरखाव व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। निवासियों ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने और सोसाइटी में सुरक्षा एवं रखरखाव व्यवस्था को और बेहतर बनाने की मांग की है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
अजनारा होम्स की लिफ्ट में फंसा डिलीवरी बॉय
ग्रेटर नोएडा संवाद। ग्रेनो वेस्ट स्थित अजनारा होम्स सोसाइटी के ओ टावर की लिफ्ट में एक डिलीवरी बॉय फंस गया। वह डिलीवरी करने जा रहा था, उस समय लिफ्ट अचानक बीच में ही रुक गई। लिफ्ट में आई तकनीकी खराबी के कारण वह करीब आधे घंटे तक लिफ्ट के अंदर फंसा रहा। सूचना मिलने पर मेंटेनेंस टीम मौके पर पहुंची और लिफ्ट का दरवाजा खोलकर डिलीवरी बॉय को सुरक्षित बाहर निकाला।