फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Water came in the society after 24 hours, people are troubled due to low pressure

Noida News: 24 घंटे बाद सोसाइटी में आया पानी, कम प्रेशर से लोग परेशान

Thu, 17 Jul 2025 08:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 08:36 PM IST
विज्ञापन
Water came in the society after 24 hours, people are troubled due to low pressure
ईको विलेज-एक सोसाइटी के निवासियों में रोष
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ईको विलेज-एक सोसाइटी में निवासियों को 24 घंटे बाद पानी मिल सका। निवासियों ने कहा कि विरोध करने के बाद बृहस्पतिवार सुबह पानी आया, लेकिन प्रेशर इतना कम है कि सभी को पानी नहीं मिल पा रहा। बुधवार को सोसाइटी के 25 से अधिक टावरों में 24 घंटे पानी नहीं आने से निवासियों का सब्र टूट गया था। सप्लाई सुचारु नहीं होने पर निवासी फ्लैटों से बाहर आ गए और विरोध जताया था।
सोसाइटी निवासी समीर ने बताया कि प्रेशर कम होने की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। टैंकरों से भी सोसाइटी में पानी की सप्लाई भले की गई हो, लेकिन वह भी पूरा नहीं पड़ सका। कई निवासियों को बाहर से खरीदकर पानी मंगाना पड़ा। बुधवार रात कई निवासियों ने मेंटेनेंस कार्यालय में जाकर भी विरोध दर्ज कराया था जिसके बाद भरोसा दिया गया था कि जल्द से जल्द सप्लाई सुचारु कर दी जाएगी। सप्लाई सुचारु होने में एक दिन का समय लगा दिया गया। आरोप है कि समय से मेंटेनेंस देने के बाद भी सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन




प्राधिकरण के अधिकारियों ने किया निरीक्षण
सोसाइटी निवासी संजय शर्मा ने बताया कि पानी की समस्या की जानकारी होने पर प्राधिकरण के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। उन्होंने सप्लाई होने वाली जगह पर खामियों पर नाराजगी भी जताई। उन्होंने बताया कि सोसाइटी में पानी का दो करोड़ रुपये का बिल बकाया है। बकाया होने के कारण उनकी रजिस्ट्री होने में भी परेशानी आ रही है। पानी के टैंकर की समय पर सफाई नहीं होने के कारण निवासी आए दिन बीमार भी हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed