{"_id":"6ad7694e2467d86c05045a5d","slug":"wastage-of-water-awaiting-repairs-noida-news-c-1-noi1095-4853832-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पानी की बर्बादी, मरम्मत का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पानी की बर्बादी, मरम्मत का इंतजार
विज्ञापन
फोटो-
ढाई महीने से क्षतिग्रस्त पानी की लाइनें, मरम्मत का इंतजार
-सेक्टर 82, 27 और 55 में पानी की बर्बादी का दावा, पर्याप्त आपूर्ति नहीं मिलने से निवासी परेशान
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर के कई सेक्टरों में क्षतिग्रस्त पानी की पाइपलाइनें लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं। सेक्टर 82 के पॉकेट-7, सेक्टर 27 के ई-ब्लॉक और सेक्टर 55 के कुछ इलाकों में पाइपलाइन खराब होने से घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है। कहीं कई सप्ताह से तो कहीं करीब ढाई महीने से मरम्मत का इंतजार किया जा रहा है। इससे एक ओर लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पाइपलाइनों से पानी बहकर बर्बाद हो रहा है।
निवासियों का दावा है कि क्षतिग्रस्त लाइनों के कारण लाखों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। त्योहार के समय पानी की जरूरत बढ़ने से परेशानी और अधिक बढ़ गई है। घरों की साफ-सफाई और रोजमर्रा के कामकाज के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिलने से लोगों को वैकल्पिक इंतजाम करने पड़ रहे हैं। सेक्टर 27 के ई-ब्लॉक निवासी अभिनव ने बताया कि त्योहारों के दौरान घरों में पानी की खपत बढ़ जाती है। ऐसे में पाइपलाइनों की मरम्मत नहीं होने से सेक्टरवासियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। संबंधित विभाग को जल्द समस्या का समाधान करना चाहिए। सेक्टर 82 के पॉकेट-7 निवासी राघवेंद्र दुबे ने बताया कि जब आपूर्ति करने वाली लाइनें ही क्षतिग्रस्त हैं, तो नियमित जलापूर्ति की उम्मीद कैसे की जा सकती है। उनका आरोप है कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन मरम्मत में तेजी नहीं दिखाई दे रही है। राघवेंद्र दुबे ने नोएडा प्राधिकरण को पत्र लिखकर प्रभावित क्षेत्रों में पाइपलाइनों का तत्काल निरीक्षण कराने और प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कराने की मांग की है। इससे पानी की बर्बादी रोकने और घरों तक नियमित आपूर्ति बहाल करने में मदद मिलेगी।