पुन्हाना/पिनगवां/नूंह। युवाओं ने नीट में बेहतर अंक लाकर जिले का नाम रोशन किया है। छात्र वसीम अय्यूब और फरमान को नूंह में बार के पूर्व प्रधान ने सम्मानित किया। इस बार नीट की परीक्षा में नूंह केवसीम अय्यूब को 659, यासिर खान घघवाड़ी को 638, नईम समशाद फिरोजपुर झिरका को 627, अफजल रहमान झारपुरी को 626, अफरोज खोयरा किशनगढ़ बॉस को 625, रिहान फजल कोलगांव को 621, सोएब भादस को 619, फरमान फिरोजपुर नमक को 611, अनवर अली पैमाखेड़ा को 608, सुजैन खान रूपड़ाका को 598, सचिन कुमार मोहम्मदपुर तेड को 590, इफ्तियार खानपुर को 590, सहिल बसी मालूका को 662 नंबर मिले हैं। नूंह बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान ताहिर हुसैन ने कहा कि एक समय ऐसा था कि जिले में डॉक्टरों की बेहद कमी थी, लेकिन जल्द ही जिले के युवा अध्यापक और डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करेंगे।
मैं एक अच्छा डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहता हूं। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव है। - वसीम अय्यूब,
पहली बार में ही मैंने नीट की परीक्षा पास की है। मेरे पिता ने हमेशा से ही मुझे प्रोत्साहित किया है। - अफजल रहमान, निवासी झारपुड़ी।