फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Warning to builders, all information will have to be updated immediately

Noida News: बिल्डरों को चेतावनी, तत्काल सभी जानकारी करनी होगी अपडेट

Wed, 01 Nov 2023 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Warning to builders, all information will have to be updated immediately
बिल्डरों को चेतावनी, तत्काल सभी जानकारी करनी होगी अपडेट
विज्ञापन

-यूपी रेरा के पोर्टल पर प्रोजेक्ट की जानकारी समय से अपडेट नहीं कर रहे हैं बिल्डर, अन्य कार्यों को करने में आ रही अड़चन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने प्रदेश के सभी बिल्डरों को पोर्टल पर प्रोजेक्ट की पुरानी जानकारी अपडेट करने का आदेश दिया है। ताकि भविष्य में प्रोजेक्ट से जुड़े अन्य कार्य प्रभावित नहीं हो सकें। अभी बिल्डर पोर्टल पर जानकारी देने में दिक्कत आ रही है। यूपी रेरा ने चेतावनी दी है कि अगर बिल्डरों ने तत्काल आदेश का पालन नहीं किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


अफसरों ने बताया कि यूपी रेरा के पोर्टल पर बिल्डरों को प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी समय-समय पर अपडेट करनी होती है। इनमें पंजीकरण, पत्राचार के लिए संपर्क नंबर, अधिकृत अधिकारी आदि शामिल हैं। वार्षिक और तिमाही प्रोग्रेस रिपोर्ट भी बिल्डर समय पर अपलोड नहीं कर रहे हैं। पिछली कई रिपोर्ट लंबित हैं। इस कारण वर्तमान की रिपोर्ट अपलोड नहीं हो सकती है। बिल्डरों को पहले पुरानी रिपोर्ट अपलोड करनी होगी। अफसरों ने बताया कि बिल्डरों को कई बार चेतावनी दी जा चुकी है, लेकिन बिल्डर बदलाव नहीं कर रहे हैं। इस कारण बिल्डरों को अन्य कार्य करने में दिक्कत आ रही है और यूपी रेरा से शिकायत कर रहे हैं। इससे काफी काम प्रभावित हो रहे हैं। बिल्डरों को तत्काल जरूरी सूचनाएं दुरुस्त करनी होंगी। वहीं, बिल्डरों की समस्याओं को लेकर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जहां उनकी समस्याओं का निस्तारण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed