फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Warning of hunger strike for maintenance fee

Noida News: मेंटेनेंस शुल्क के भूख हड़ताल की चेतावनी

Sat, 08 Nov 2025 09:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 09:20 PM IST
विज्ञापन
Warning of hunger strike for maintenance fee
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


नोएडा। सेक्टर-118 स्थित सुपरटेक रोमानो सोसाइटी में मेंटेनेंस शुल्क के विरोध में निवासियों ने रविवार से भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। आरोप है कि सोसाइटी में अधूरी सुविधाएं हैं और परियोजना दिवालिया प्रक्रिया में है। बिल्डर की ओर से इन सुविधाओं को पूरा नहीं किया जा रहा है। खरीदारों ने इंटरिम रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल (आईआरपी) समेत बिल्डर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।


सोसाइटी में दो हजार लोग रहते हैं। पूर्व में 2.5 रुपये प्रतिवर्ग फीट की दर से मेंटेनेंस शुल्क लिया जा रहा था। प्रबंधन की ओर से हाल में इसको बढ़ाकर 3.5 रुपये प्रति वर्ग फीट किया गया है। खरीदारों ने रखरखाव कर रही एजेंसी वाइजी एस्टेट और आईआरपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रोमानो वेलफेयर से प्रशांत झा ने कह कि सोसाइटी अभी भी अधूरी है, केवल पांच टावरों में ही लोग रह रहे हैं। इसके बावजूद लोगों से बगैर किसी चर्चा के रखरखाव शुल्क बढ़ाया गया है। मेंटेनेंस शुल्क पर प्रबंधन और आईआरपी को ईमेल भेजा गया लेकिन कोई जवाब नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed