फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Warning of agitation on the issue of employment and compensation

Noida News: रोजगार और मुआवजे के मुद्दे पर आंदोलन की चेतावनी

Sat, 13 Sep 2025 07:41 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sat, 13 Sep 2025 07:41 PM IST
विज्ञापन
Warning of agitation on the issue of employment and compensation
दनकौर(संवाद)। मूंजखेड़ा गांव में शनिवार को किसान एकता संघ संगठन के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (युवा) विक्रम नागर ने कहा, न्यायालय के आदेश के बाद भी किसानों को 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा अब तक वितरित नहीं किया गया है। संगठन ने पदाधिकारियों ने जल्द समाधान नहीं होने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है। इस मौके पर संगठन का विस्तार करते हुए शकील खां को जिला सचिव नियुक्त किया गया। जबकि तहसील और ग्राम इकाइयों में भी नए सदस्यों को जोड़ा गया। अध्यक्षता हाजी शफिया खां और संचालन प्रदेश अध्यक्ष पंडित प्रमोद शर्मा ने किया। इस दौरान आसिफ, देशराज नागर, मोहनपाल नागर, कृष्ण बैसला, पप्पे नागर, जेपी नागर, अरुण खटाना, अकरम खान, उम्मेद एडवोकेट, डॉ. इरफान खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed