Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ward by-election notification will be issued today

Noida News: आज जारी होगी वार्ड उपचुनाव की अधिसूचना

Sun, 02 Nov 2025 08:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 08:34 PM IST
विज्ञापन
Ward by-election notification will be issued today
10 नवंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली राज्य चुनाव आयोग सोमवार को एमसीडी के 12 वार्डों में होने वाले उपचुनाव की अधिसूचना जारी करेगा। इसके बाद नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी जो 10 नवंबर तक चलेगी। उम्मीदवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) के कार्यालय में नामांकन दाखिल कर सकेंगे।
एमसीडी के वार्ड 35-मुंडका, 56-शालीमार बाग बी, 65-अशोक विहार, 74-चांदनी चौक, 76-चांदनी महल, 120-द्वारका बी, 128-दिचाऊं कलां, 139-नारायणा, 163-संगम विहार ए, 164-दक्षिणपुरी, 173-ग्रेटर कैलाश और 198-विनोद नगर में उपचुनाव होंगे। नामांकन पत्रों की जांच 12 नवंबर को होगी जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 15 नवंबर तय की गई है। मतदान 30 नवंबर को सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा। मतगणना 3 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन

उम्मीदवारों को नामांकन पत्र दाखिल करते समय सामान्य वर्ग के लिए 5000 रुपये और अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 2500 रुपये की सुरक्षा राशि जमा करानी होगी। साथ ही, नामांकन पत्र दाखिल करने के समय उम्मीदवार के साथ अधिकतम दो व्यक्ति ही आरओ कार्यालय में प्रवेश कर सकेंगे। प्रत्येक उम्मीदवार के लिए चुनावी व्यय की अधिकतम सीमा आठ लाख रुपये तय की गई है। आयोग ने 11 चुनाव प्रेक्षक और 11 व्यय प्रेक्षक नियुक्त किए हैं जो पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। चुनाव आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए निगम चुनाव दिल्ली एप भी शुरू किया है। इससे मतदाता वार्ड, मतदान केंद्र और मतदाता सूची की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed