फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Wanted criminal involved in 71 cases arrested

Noida News: 71 मामलों में शामिल वांछित बदमाश गिरफ्तार

Sun, 07 Jul 2024 06:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 06:34 PM IST
विज्ञापन
Wanted criminal involved in 71 cases arrested
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने आरोपी को दबोचा, पिस्टल व कारतूस बरामद
विज्ञापन

हत्या, हत्या के प्रयास, लूटपाट, डकैती, अपहरण, चोरी के मामलों में रहा है शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हत्या, हत्या के प्रयास, लूटपाट और डकैती जैसे 71 मामलों में शामिल वांछित बदमाश मोहम्मद अफसर (37) को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के पास से पिस्टल व चार कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी ने इसी साल 6 मार्च को विजय विहार में सरेआम गोलियां चलाकर दहशत फैला दी थी। स्थानीय पुलिस के अलावा अपराध शाखा की टीम भी उसकी तलाश कर रही थी। अफसर मंगोलपुरी थाने का घोषित बदमाश है।

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त राकेश पावरिया के अनुसार, इंस्पेक्टर सुनील भारद्वाज व अन्यों की टीम को सूचना मिली थी कि कुख्यात बदमाश मोहम्मद अफसर जामा मस्जिद इलाके में आने वाला है। इसके बाद पुलिस ने जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन के पास टीम तैनात कर दी। इस बीच आरोपी कश्मीरी गेट की ओर से वहां पहुंचा तो पुलिस ने दबोच लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से पिस्टल व कारतूस बरामद हुए। आरोपी ने बताया कि वह किसी साथी से मिलने के लिए आया था। शालीमार बाग इलाके में लूट के मामले में उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी हुए थे। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ऑर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article