Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   wanted arrested

Noida News: शादी से मना करने पर गोली मारकर की थी हत्या, आरोपी बिहार से गिरफ्तार

Sat, 06 Dec 2025 08:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 08:32 PM IST
विज्ञापन
wanted arrested
शादी से मना करने पर गोली मारकर की थी हत्या, आरोपी बिहार से गिरफ्तार
विज्ञापन

- हत्या करने के बाद आरोपी गुजरात, बिहार में काटी फरारी, बिहार से पुलिस ने पकड़ा

- चोरी में जेल जाने के बाद युवती ने आरोपी से बात बंद कर दी थी, शादी से भी मना किया था

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। शादी से इनकार करने पर प्रेमिका की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को कोतवाली फेज टू पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया। युवक ने पिछले महीने याकूबपुर गांव में प्रेमिका की हत्या कर दी थी पुलिस ने घटना में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद किया है। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

नोएडा सेंट्रल के डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि याकूबपुर गांव में 28 नवंबर की रात को 25 वर्षीय युवती सोनू उर्फ सोनी को उसके प्रेमी कृष्ण कुमार ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह फरार हो गया था। हत्या के बाद वह गुजरात भाग गया और वहां से यूपी आया। इसके बाद बिहार भाग गया। वहीं फरारी काट रहा था। नोएडा सेंट्रल पुलिस की टीम ने बिहार पुलिस की मदद से आरोपी कृष्णा को भोजपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया। वारदात करने के बाद हत्यारोपी ने पिस्टल को झाड़ियों में फेंक दिया था। वहां से पिस्टल भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन


जेल जाने से पर बनी दूरी, बात करने से मना करती थी युवती : युवक व युवती के बीच प्रेम संबंध थे। इस बीच अगस्त 2025 में कृष्णा को कोतवाली सेक्टर-142 पुलिस ने चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। कृष्णा जिस घर में वह काम करता था वहीं से उसने करीब एक किलो सोना और लाखों की नकदी चुराई थी। पुलिस ने जब मामले का पर्दाफाश किया तो मालिक ने सोनू और कृष्णा दोनों को काम से हटा दिया था। जेल से छूटने के बाद कृष्णा ने सोनू से फिर से संपर्क किया लेकिन उसने बात करने से मना कर दिया। शादी से भी इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपी बिहार से पिस्टल लेकर नोएडा आ गया और सोनी की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरारी के दौरान नया मोबाइल व सिम लिया : सोनी की हत्या उसने योजना बनाकर की थी। हत्या करने के बाद वह गुजरात, यूपी से लेकर बिहार में फरारी काटी। पुलिस की तीन टीमें आरोपी कृष्णा की तलाश कर रही थी। 23 वर्षीय कृष्ण कुमार बिहार के भोजपुर जिले का रहने वाला है। फरारी के दौरान पहले उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया। फिर उसने गुजरात में पांच हजार रुपये में नया मोबाइल और सिम लिया। जब नए मोबाइल से कुछ लोगों से बात की तब पुलिस उसके नजदीक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article