फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Wall collapsed near the main gate of Sikka Karmik Greens

Noida News: सिक्का कार्मिक ग्रीन्स के मेन गेट के पास दीवार गिरी

Mon, 11 Aug 2025 10:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Wall collapsed near the main gate of Sikka Karmik Greens
- कार क्षतिग्रस्त, प्राधिकरण ने बिल्डर को दो महीने पहले स्ट्रक्चरल ऑडिट के दिए थे निर्देश
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर 78 स्थित सिक्का कार्मिक ग्रीन्स सोसाइटी के मेन गेट की दीवार का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। सोमवार को हुए हादसे में पास में खड़ी कार का शीशा चकनाचूर हो गया। गनीमत रही कि वहां पर कोई व्यक्ति नहीं था। वहीं सोसाइटी की बिल्डिंग की खस्ताहाल को देखते हुए नोएडा प्राधिकरण की ओर से दो महीने पहले बिल्डर को स्ट्रक्चरल ऑडिट के निर्देश दिए गए थे। दो महीने पूरे होने वाले हैं लेकिन स्ट्रक्चरल ऑडिट अबतक नहीं हुआ।


सोसाइटी निवासी किशोर कुणाल ने बताया कि यह घटना सुबह 9 बजकर 2 मिनट पर हुई। उस समय बच्चे स्कूल के लिए बाहर निकले थे। एंट्री गेट के पास ही बनी दीवार बनी थी जो भरभराकर नीचे गिर गई। गनीमत रही कि वहां पर बच्चे और उनके माता पिता नहीं थे। सुबह के समय बच्चे और उनके अभिभावक गेट के पास ही खड़े होकर बस का इंतजार करते हैं। निवासियों का कहना है कि सोसाइटी के कुल छह टावर हैं जिसमें 700 फ्लैट हैं। इसमें से 500 से अधिक परिवार रहते हैं, लेकिन यहां पर सुविधाओं के नाम पर बिल्डर की ओर से लगातार मनमानियां की जाती रही हैं। सोसाइटी के बेसमेंट की हालत जर्जर है और जलभराव से ऐसे हादसों का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed