{"_id":"691745ece13bdc30b702a649","slug":"vsfdg-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-1336-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: लैंड रोवर गाड़ी दिलाने के नाम पर 75 लाख की ठगी, 3 पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: लैंड रोवर गाड़ी दिलाने के नाम पर 75 लाख की ठगी, 3 पर केस दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। कोतवाली क्षेत्र में कम कीमत पर लग्जरी गाड़ियां दिलाने के नाम पर 75 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के गुनपुरा गांव निवासी निशांत भड़ाना ने शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि उस्मानपुर गांव के जमील प्रधान ने उन्हें झांसे में लिया। जमील ने शोरूम से नई गाड़ियां 10 से 20 प्रतिशत कम कीमत पर दिलाने का वादा किया। निशांत के अनुसार, उन्हें 90 लाख रुपये में लैंड रोवर व डिफेंडर गाड़ी दिलाने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान जमील ने अपने दो साथियों, दिल्ली के मुस्तफाबाद निवासी आसिफ अली उर्फ आसू और आरिफ को एक कंपनी का एमडी बताया। शिकायतकर्ता और उनके रिश्तेदारों ने मिलकर आरोपियों को 75 लाख रुपये दिए।
आरोप है कि रुपये देने के बावजूद आरोपियों ने गाड़ियां नहीं दीं। जब पीड़ितों ने अपने रुपये वापस मांगे, तो बाउंसरों से पीड़ितों के साथ मारपीट की गई। घटना के बाद पीड़ितों ने दनकौर कोतवाली में शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।