फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Voting booths will also be built in societies and gated colonies.

Noida News: सोसाइटी और गेट बंद कॉलोनी में भी बनेंगे मतदान बूथ

Mon, 02 Oct 2023 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Voting booths will also be built in societies and gated colonies.
फोटो:
विज्ञापन

--------------
सोसाइटियों और कॉलोनियों में भी बनेंगे मतदान बूथ

- उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सर्वे करने के दिए निर्देश
- स्थानीय एओए या आरडब्ल्यूए की सहमति के बाद ही बनाया जाएगा मतदान बूथ
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा की सोसाइटियों और गेट बंद कॉलोनी के लोगों को मतदान करने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। चुनाव आयोग सोसाइटी और कॉलोनी में ही मतदान बूथ बनाएगा। हालांकि स्थानीय एओए या आरडब्ल्यूए की लिखित सहमति के बाद ही वहां बूथ बनाए जाएंगे। उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिला प्रशासन को सभी सोसाइटी और कॉलोनी का सर्वे करने के निर्देश दिए है।
शहरी क्षेत्र में मतदान प्रतिशत खासा कम रहता है। ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों से बूथ दूर होने के कारण लोग मतदान करने जाने से बचते हैं। इस मुद्दे पर शनिवार को उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने नोएडा स्थित डीएम कैंप कार्यालय के सभागार में बैठक की। जहां उन्होंने मतदान बूथों की स्थिति की जानकारी ली। मौके पर उन्होंने सभी सोसाइटियों और गेट बंद कॉलोनियों के सर्वे कराने के निर्देश दिए। सर्वे में यह देखा जाएगा कि वहां आसपास स्कूल या सामुदायिक केंद्र है या नहीं है। निर्वाचन आयोग के मानकों के तहत वहां मौजूद सुविधाएं देखी जाएंगी। मतदाताओं की सुविधा के लिए वहां पर मतदान बूथ बनाने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मतदान बूथ बनाने से पहले वहां की एओए या आरडब्ल्यूए से लिखित सहमति ली जाएगी। जल्द से जल्द सर्वे पूरा कराकर रिपोर्ट जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करानी होगी। जो मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय भेजी जाएगी।
विज्ञापन


हर विधानसभा में बनेगा कंट्रोल रूम
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार ने बताया कि इस बार हर विधानसभा में एक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। वहां से मतदाता सूची में नाम जोड़ने का आवेदन करने वालों से संपर्क किया जाएगा। उनको बताया जाएगा कि उनका पहचान पत्र कब तक आएगा। जब पहचान पत्र आ जाएगा तो फिर मतदाता से पहचान पत्र मिलने के बारे में पूछा जाएगा। मतदाताओं की परेशानी को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed