फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Votes are being bought openly, agencies are helpless: Kejriwal

खुलेआम वोट खरीदे जा रहे, एजेंसियां बेबस : केजरीवाल

Thu, 26 Dec 2024 02:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Votes are being bought openly, agencies are helpless: Kejriwal
कहा- भाजपा प्रवेश वर्मा को सीएम चेहरा घोषित करने जा रही है, क्या लोग सीएम बनाना चाहेंगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारा चढ़ गया है। भाजपा नेता प्रवेश वर्मा की ओर से पैसे बांटने के मामले में आप हमलावर हो गई है। राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि ये लोग हर वोटर को 1100 रुपये देकर कह रहे हैं कि उनकी पार्टी को वोट देना है। भाजपा प्रवेश वर्मा को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करने जा रही है। ऐसे में दिल्ली की जनता उन्हें कैसे सीएम बनाना चाहेगी, जो खुलेआम वोट खरीद रहे हैं। सारी एजेंसियां बेबस हो गई हैं और कोई कार्रवाई नहीं कर रही हैं।


केजरीवाल ने कहा कि अगर ये लोग दस साल में कुछ काम करते तो इन्हें घूम-घूमकर 1100 रुपये में वोट खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती। भाजपा ने दस साल में कोई काम नहीं किया है। यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है कि खुलेआम वोट खरीदे जा रहे हैं। देश की सारी एजेंसियां, चुनाव आयोग, ईडी, सीबीआई, पुलिस और इनकम टैक्स सारी एजेंसियां बिल्कुल बेबस हो गई हैं। उन्होंने कहा कि अभी दूसरी पार्टी वाले आ रहे हैं। वे आपको 1100 रुपये देंगे। उन रुपयों को ले लेना, मना मत करना। अपने ही पैसे हैं, लेकिन वोट उन्हें मत देना। अपना वोट सही पार्टी को देना, जो शिक्षा पर काम करे, स्कूल-अस्पताल बनवाए, महिलाओं के लिए बस की यात्रा फ्री करे। दिल्ली की सभी महिलाओं से प्रार्थना है कि वह इनसे रोज पैसे लेने जाएं।
विज्ञापन

चुनाव आयोग सोया हुआ है : संजय सिंह


आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा नेता प्रवेश वर्मा के घर पर खुलेआम वोटरों में पैसे बांटे जा रहे हैं। ऐसे में चुनाव आयोग क्यों सोया हुआ है। आप मांग करती है कि प्रवेश वर्मा का पूरा घर सीज किया जाए। ईडी-सीबीआई इस मामले की तह तक जाएं। वर्मा के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। किसी भी तरह से मतदाता को पैसे या नोट बांटना अवैध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed