Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Vote theft is a conspiracy to weaken democracy: Devendra

वोट चोरी लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश : देवेंद्र

Sun, 05 Oct 2025 08:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 08:29 PM IST
विज्ञापन
Vote theft is a conspiracy to weaken democracy: Devendra
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा पर चुनाव आयोग से मिलकर वोट चोरी का आरोप लगाया है। इस संबंध में कांग्रेस ने रविवार को बाबरपुर जिला में हस्ताक्षर अभियान चलाया। कांग्रेस नेताओं ने बाजारों, सड़कों, रेहड़ी-पटरी, दुकानों और मजदूर वर्ग से संपर्क कर हस्ताक्षर करवाए। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने स्वयं घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया।
उन्होंने कहा कि वोट चोरी लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने की साजिश है। इसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर कामयाब नहीं होने देगी। सभी जिलों और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों में इस विषय पर लगातार बैठकें और जनजागरूकता अभियान चल रहे हैं। युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई और सेवा दल जैसे अग्रिम संगठन भी इस हस्ताक्षर अभियान को जमीन स्तर तक ले जा रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से चुनाव परिणामों को प्रभावित किया। कांग्रेस नेतृत्व के निर्देश पर पूरे देश में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है ताकि जनता को इस साजिश की सच्चाई से अवगत कराया जा सके। भाजपा जनता का विश्वास जीतकर नहीं बल्कि वोट चोरी कर सत्ता में आई है। यही कारण है कि आज युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और लोकतंत्र की नींव कमजोर की जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी सार्वजनिक रूप से वोट चोरी की बात स्वीकार की थी। उनके साथ दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन, पूर्व विधायक भीष्म शर्मा, पार्षद हाजी जरीफ, राजकुमार जैन, मनोज यादव, डा. पीके मिश्रा, अशोक बसौया, ईश्वर बागड़ी, मोहम्मद उस्मान, चौ. अजीत सिंह, प्रिया जैन और रोहिणी सिंह सहित अनेक कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed