फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Vote in the interest of the nation: Manoj Tiwari

राष्ट्र के हित में करें मतदान : मनोज तिवारी

Thu, 03 Feb 2022 01:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Vote in the interest of the nation: Manoj Tiwari
नोएडा में भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे सांसद मनोज तिवारी।
नोएडा। भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह के समर्थन में बुधवार को पार्टी के स्टार प्रचारक और दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी नोएडा पहुंचे। उन्होंने नोएडा के सेक्टर-8, 9, 10, 16, 17, 66, 71, 82 के साथ ही बस्तियों में जाकर जनसंपर्क किया और लोगों से बात की। उन्होंने कहा कि राम मंदिर अब बनने लगा है। भगवा रंग चढ़ने लगा है। मंदिर जब बन जाएगा। सोच नजारा क्या होगा। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने राष्ट्रहित में वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में जबरदस्त विकास हुआ है। 30 से ज्यादा नए जिला अस्पतालों की स्थापना हुई है। पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे आदि से प्रदेश में विकास को रफ्तार मिली है। पिछले 5 वर्षों में अर्थव्यवस्था में भी अभूतपूर्व प्रगति हुई है। आज भारत में यूपी की अर्थव्यवस्था दूसरे पायदान पर है।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से अपील की कि वह योगी को फिर से उत्तर प्रदेश का दायित्व सौंपने का काम करें। जिससे विकास की यह रफ्तार अनवरत जारी रहे। उन्होंने लोगों से कहा कि यह आपके एक वोट की ताकत है कि आज कश्मीर से अनुच्छेद 370 का नामोनिशान मिटा दिया गया। आपके एक वोट ने आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण को प्रारंभ करवा दिया। इसी एक वोट ने आज महादेव की नगरी काशी में भव्य काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण करवाया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वोट बहुमूल्य है और ऐसी चिंता करते हुए हम सभी को अपने मतदान का प्रयोग राष्ट्रहित में राष्ट्र को और सशक्त व समृद्ध बनाने के लिए करना चाहिए। इस अवसर पर रितु सिन्हा, चंद्रमा प्रधान, विजेंद्र राय, प्रमोद बहल, राजकुमार झा, गोरेलाल, तन्मय शंकर, प्रवेश चौहान, प्रसेनजीत मैत्रा, अर्पित मिश्रा आदि भाजपाई मौजूद रहे। भाजपा स्टार प्रचारक के कार्यक्रम में कोरोना प्रोटोकॉल का भी जमकर उल्लंघन नजर आया। सामाजिक दूरी तो पूरी तरह से ध्वस्त थी ही ज्यादातर लोगों ने और खुद स्टार प्रचारक ने भी मास्क तक नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed