फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Volleyball University will be ready on five acres of land

पांच एकड़ जमीन पर तैयारी होगी वॉलीबॉल यूनिवर्सिटी

Fri, 15 Jan 2021 01:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Volleyball University will be ready on five acres of land
डॉ अनिल अग्रवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं राज्यसभा सांसद।
पांच एकड़ जमीन पर तैयार होगी वॉलीबॉल यूनिवर्सिटी
विज्ञापन

नोएडा (संजय शिशौदिया)। वॉलीबॉल को बढ़ावा देने और प्रदेश के खिलाड़ियों को आगे लाने के लिए जल्द ही गौतमबुद्ध नगर में एक वॉलीबॉल खेल यूनिवर्सिटी की शुरुआत होने जा रही है। वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (वीएफआई) ने इसके लिए नोएडा प्राधिकरण से पांच एकड़ भूमि की मांग की है। जमीन मिलते ही इस 100 करोड़ की योजना को परवान चढ़ाया जाएगा। वीएफआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी से राज्यसभा सदस्य डॉ. अनिल अग्रवाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं होंगी। यहां इंडोर स्टेडियम के साथ ही प्रशिक्षण केंद्र और हॉस्टल की सुविधा मिलेगी। खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोच नियुक्त किए जाएंगे।
केंद्रीय खेल मंत्री ने भी दी सहमति
राज्यसभा सदस्य ने बताया कि नोएडा में 100 करोड़ की लागत से बनाई जाने वाली इस यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल फेडरेशन (एफआईवीबी) के साथ ही केंद्र सरकार का सहयोग रहेगा। इसके लिए भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय से भी पत्राचार किया जा चुका है। संबंधित मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार देख रहे केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने भी इसके लिए सहमति दी है। यूनिवर्सिटी के निर्माण का कुल खर्च केंद्र सरकार और अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल फेडरेशन वहन करेेगा।
विज्ञापन

निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी सुविधाएं
डॉ. अनिल अग्रवाल ने बताया कि देश में यह पहली यूनिवर्सिटी होगी, जहां खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोच से प्रशिक्षण, रहने और खाने समेत सभी सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। यहां आयु के हिसाब से बच्चों को दाखिला कर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें देश के किसी भी राज्य के बच्चे प्रशिक्षण ले सकते हैं। उत्तर प्रदेश में इस यूनिवर्सिटी के निर्माण पर उनका झुकाव इसलिए है कि वह हरियाणा की तरह ही यूपी में खिलाड़ियों की पौध तैयार करना चाहते हैं। इसके अलावा दिल्ली के नजदीक होने और जेवर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा प्रस्तावित होने से नोएडा कई देशों में चर्चित हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2023 तक शुरुआत की उम्मीद
राष्ट्रीय अध्यक्ष वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया व राज्यसभा सदस्य डॉ. अनिल अग्रवाल का कहना है कि यूनिवर्सिटी के लिए नोएडा प्राधिकरण से जमीन की मांग की गई है। उम्मीद है कि जल्द ही पांच एकड़ जमीन मिल जाएगी। जमीन आवंटित होने के साथ ही योजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा। सब कुछ योजना के अनुसार ही रहा तो 2023 तक यहां वॉलीबॉल यूनिवर्सिटी की शुरुआत कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed